हरियाणा में हिसार की सेंट्रल जेल राजगढ रोड़ पर सेंट्रल जेल नंबर दो में कैदीयो पर हमला करने का मामला सामने आया है। कैदी पर उसकी बैरक में मौजूद 4 कैदियों ने हमला किया। शिकायतकर्ता के अनुसार हमला करिब रात को 10 बजे किया गया। टोहाना नगरवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में ने कहा कि लड़ाई झगडे़ के केस में वह 7 मार्च 2023 को जेल की कैटिज नंबर 17 में बंद हुआ था। जब वह बैठा था रवि ,रोहित, शुभम, दीपांशु ने चम्मच से बनाए कटर से हमला कर दिया। इन्होंने आते ही उसे गिरा दिया और फिर वार किए। घायल कैदी को हिसार के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। सभी आरोपी कैदी और घायल फतेहाबाद जिले के हैं।

जान से मारने दी धमकी
हमले के दौरान रवि ने मुंह पर वार किया तो कनपटी पर लगा। सभी ने जान से मारने की धमकी दे रहे थे व पिटाई की । और आरोपियों ने कहा कि बच गया तो, दोबारा मिला तो जान से मारेंगे। वहा पर मौजॅद वार्डन ने छुड़ाया। तुरन्त घायल कैदी को हिसार के समान्य अस्पताल में इलाज के लिए रेफर करा गया। आरोपियों के खिलाफ आजाद नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
About The Author














