हिसार | हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के सेक्टर्स में अगर आपने भी घर के बाहर सरकारी जमीन या सड़क पर रैंप, ग्रिल या अवैध बाउंड्री बना रखी है, तो तुरंत हटा लें। प्रशासन एक बार फिर से अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर बुलडोजर अभियान चलाने जा रहा है। 2 जुलाई से शुरू होने वाला यह महा-अभियान 24 जुलाई 2026 तक अलग-अलग चरणों में चलेगा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने इस तोड़फोड़ अभियान को बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मांग की है।

3 अहम बातें
निशाने पर क्या: सड़कों पर बनी अवैध ग्रिल, रैंप, बाउंड्री वॉल और कब्जे वाले ग्रीन एरिया/लॉन को किया जाएगा ध्वस्त।
सरकार के आदेश: 16 अप्रैल 2026 को जारी सरकारी आदेशों के बाद प्रशासन फुल एक्शन मोड में है।
जुर्माने की चेतावनी: अगर खुद कब्जा नहीं हटाया, तो एचएसवीपी का बुलडोजर चलेगा और तोड़फोड़ का पूरा खर्च प्लॉट मालिक (अलॉटी) से ही वसूला जाएगा।
खुद हटा लें कब्जा, नहीं तो देना पड़ेगा खर्च
एचएसवीपी के SDO रामप्रसाद ने बताया कि बुलडोजर की कार्रवाई से पहले संबंधित सेक्टर्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और प्लॉट धारकों को सूचना भेजी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि एचएसवीपी की टीम के पहुंचने से पहले वे खुद ही अपना अतिक्रमण (Right of Way से) हटा लें।

अगर विभाग को खुद कार्रवाई करनी पड़ी, तो अतिक्रमण हटाने पर आने वाला सारा खर्च अलॉटी से ही वसूला जाएगा।
डायरी में नोट कर लें तारीख, जानें कब-कहां चलेगा बुलडोजर
प्रशासन ने अलग-अलग शहरों और सेक्टर्स के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
नीचे दी गई लिस्ट में देखें आपके इलाके में कब होगी कार्रवाई:
क्र.सं.शहर / इलाके का नाम–बुलडोजर चलने की तारीख
1.फतेहाबाद (सभी सेक्टर्स)-02 जुलाई 2026
2.भट्टू03 जुलाई 2026
3.हांसी (सेक्टर 5, 6 और 6 पार्ट-2)-07 जुलाई 2026
4.टोहाना09 जुलाई 2026
5.हिसार (सेक्टर 16 और 17)-14 और 15 जुलाई 2026
6.हिसार (सेक्टर 13 और 13 पार्ट-2)-21 और 22 जुलाई 2026
7.हिसार (सेक्टर 15 और डिफेंस कॉलोनी)-23 और 24 जुलाई 2026