हरियाणा के हिसार के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम डॉ अशोक गर्ग है। डॉ. अशोक गर्ग पिछले लंबे समय से आर्थिक तौर काफी दिक्कत में चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद आजाद नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक डॉक्टर पर करोड़ों रुपये का कर्ज लिया हुआ था। कर्ज को लंबे समय से चुका नहीं पा रहे थे। जिस कारण कुछ लोगों ने चैक बाउंस होने पर कई केस भी अदालत में चल रहे थे।

मृतक डॉक्टर पर दर्ज था धोखाधड़ी का केस
डाबड़ा चौक तोशाम रोड़ स्थित गर्ग आई रिसर्च सेंटर के संचालक डाॅ. अशोक गर्ग पर साल 2019 में धोखाधड़ी सहित कुछ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। आइसीआइसीआइ बैंक की दिल्ली शाखा के मैनेजर रवि किरण गर्ग की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। मामले के अनुसार डॉ. अशोक गर्ग ने अपने आई सेंटर के भवन के नाम पर बैंक से लोन लिया था। जिस भवन पर उन्होंने लोन लिया उसे वह पहले ही बेच चुका था। बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर फ्रॉड तरीके से लोन लिया गया। पुलिस की एसआइटी ने इस मामले में जांच की। जांच के बाद डॉ. अशोक गर्ग को वर्ष 2020 में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी।
जानकारी के अनुसार डॉ. अशोक गर्ग पर काफी लोग पैसा वापस नहीं मिलने के बाद चैक बाउंस के केस को लेकर अदालत पहुंचे थे। जिनमें कई मामलों में डॉ. अशोक गर्ग केस हार चुके थे। पिछले करीब तीन साल से कर्ज के कारण परेशान चल रहे थे।
About The Author















We are interested for all new