Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • मिशन स्ट्रे कैटल : बनेगा जन आंदोलन, हिसार होगा बेसहारा पशु मुक्त – श्रीकांत जाधव
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • Media - Vision india News
  • Politics

मिशन स्ट्रे कैटल : बनेगा जन आंदोलन, हिसार होगा बेसहारा पशु मुक्त – श्रीकांत जाधव

visionindia March 17, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हरियाणा के हिसार मंडल #ADGP श्रीकांत जाधव ने अब हिसार मंडल की सड़कों को सुरक्षित, आवारा पशुओं से मुक्त व जाम रहित बनाने के साथ-साथ मिशन स्ट्रे कैटल को हिसार मंडल में जन आंदोलन के रूप मे चलाने का फैसला लिया है । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल का कार्यभार संभालते ही गौसेवको व अनेक सामाजिक संगठनों ने एडीजीपी से मुलाकात कर मिशन स्ट्रे कैटल को आगे बढ़ाने की मांग की है ।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल ने वर्ष 2007 में पुलिस अधीक्षक हिसार के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए हिसार में अपराधों पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था व लोगों को सुरक्षित वातावरण देने के साथ–साथ अनेक सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया था । उनके द्वारा चलाये गये मिशन स्ट्रे कैटल को हिसार जिले की जनता ने बहुत पसंद किया व कुछ ही महीनों में हजारों की संख्या में जिले के लोग ना केवल इस अभियान से जुड़े अपितु स्वेच्छा से इस अभियान मे बढ़चढ़ कर भाग भी लिया। अभियान के तहत सड़कों पर लावारिस व दयनीय हालात मे विचरण कर रही गौ माता को लोगों ने अपनाया, उसे बेसहारा ना छोड़कर गौशाला मे भिजवाया व प्रत्येक गौ माता की देखरेख व स्ट्रे के लिए 6000/- रुपये संबंधित गौशाला में दान किये । यह अभियान हिसार जिले तक सीमित ना रहकर पूरे हरियाणा ने इस अभियान का अनुसरण किया गया । उनके द्वारा दिया गया स्लोगन गौ माता अवारा नही बेसहारा है बहुत प्रसिद्ध हुआ ।

अभियान की शुरुआत कैसे हुई- श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल, वर्ष 2007 में हिसार में पुलिस अधीक्षक के रूप सेवारत थे उसी दौरान हिसार में गांव तलवंडी के पास लावारिश पशु के कारण सड़क दुर्घटना घटित हुई थी व उस दुर्घटना में हिसार बागवानी विभाग में चार अधिकारियों की मौके पर मृत्यु हो गई थी । सूचना मिलते ही श्रीकांत जाधव पुलिस अधीक्षक के रूप मे अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए स्वयं मौके पर पहुंचे थे व दुखदायी घटना से आहत हुए थे, भविष्य मे इस प्रकार की सड़क दुर्घटना की पुनवृति रोकने के लिए सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त करने का विचार आया था । इन्होने अपने बहुमूल्य व समाज हितैषी विचारों को हकीकत मे बदलने के लिये मिशन स्ट्रे कैटल की शुरुआत की थी । करीब तीन महिने के दौरान ही एक करोड रुपये से अधिक धनराशी हिसार जिले की विभिन्न गौशाला मे लोगों ने दान किये व करीब 1500 बेसहारा व लाचार गौधन को गौ शालाओ मे छोडा गया था।

    Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
    Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

    About The Author

    visionindia

    See author's posts

    Like this:

    Like Loading…

    Related


    Spread the love
          
      
    Tweet

    Post navigation

    Previous: आज का राशिफल, शुक्रवार 17 मार्च 2023
    Next: देश विदेश के मुख्य समाचार, शनिवार 18 मार्च 2023

    Related Stories

    • Media - Vision india News

    हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

    visionindia July 2, 2026 0
    • Media - Vision india News

    मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

    visionindia June 25, 2026 0
    1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
    • Media - Vision india News

    टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

    visionindia June 24, 2026 0

    You may have missed

    • Media - Vision india News

    हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

    visionindia July 2, 2026 0
    • Media - Vision india News

    मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

    visionindia June 25, 2026 0
    • Media - Vision india News

    टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

    visionindia June 24, 2026 0
    1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
    • Media - Vision india News

    फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

    visionindia June 24, 2026 0

    AF themes

    We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

    All Themes Plan

    Recent Posts

    • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
    • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
    • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
    • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
    • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

    Categories

    Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
    • About
    • Blog
    • Contact
    • CoverNews
    • Home
    • Privacy Policy
    • TERMS AND CONDITIONS
    • About
    • Blog
    • Contact
    • CoverNews
    • Home
    • Privacy Policy
    • TERMS AND CONDITIONS
    Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
    %d