हरियाणा चिराग स्कीम 134A एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने नियम 134 ए के तहत गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों का दाखिला निजी स्कूलों में करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसको लेकर सभी डीईओ कार्यालय में निर्देश जारी कर दी गई है चिराग स्कीम के तहत जिन परिवारों की एक लाख 80 हजार रुपए से आए कम वाले हैं उनके बच्चे प्राइवेट स्कूल में फ्री में पढ़ने का सुनहरा मौका है जिनके लिए फार्म 15 मार्च से भरे जा रहे हैं हरियाणा सरकार की हरियाणा चिराग स्कीम 134 ए के तहत फार्म भर कर निजी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं

फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च है मुख्यमंत्री हरियाणा शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान ( चिराग )के तहत प्राइवेट स्कूलों ने इसकी सहमति पोर्टल पर दे दी गई है इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे जिसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक केवल उन्ही छात्रों का एडमिशन मिलेगा जो फिलहाल सरकारी स्कूलों में छात्र पढ़ रहे हैं

स्कूलों के 134 A के फार्म भरने के लिए दस्तावेज़ –
1) पारिवारिक पहचान पत्र (परिवार पहचान पत्र सत्यापित आय 1.80 लाख प्रति वर्ष से कम)
2) नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीर
3) छात्र एसआरएन नंबर
4) स्कूल आई कार्ड
5) आधार कार्ड
6) आय प्रमाण पत्र
7) जाति प्रमाण पत्र
8) हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
9) मोबाइल नंबर
10) ईमेल आईडी