Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • आज का राशिफल, शुक्रवार 24 मार्च 2023
  • Daily Rashifal
  • Media - Vision india News
  • World

आज का राशिफल, शुक्रवार 24 मार्च 2023

visionindia March 24, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा व आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन कार्यालय में माहौल मिला-जुला रहेगा। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

आज का राशिफल

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

आज का राशिफल
आज का राशिफल

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।


शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: हरियाणा की बड़ी खबरें, शुक्रवार 24 मार्च 2023
Next: हरियाणा में माहिला से दुष्कर्म, पुलिस को बताई आपबीती

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d