Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • हिसार एयरपोर्ट से जल्द देश के कई शहरों के लिए पैसेंजर विमान की उड़ान भरने की तैयारी, जानिए कब से
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Politics
  • World

हिसार एयरपोर्ट से जल्द देश के कई शहरों के लिए पैसेंजर विमान की उड़ान भरने की तैयारी, जानिए कब से

visionindia March 26, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

राज्य सरकार हिसार एविएशन हब को एक विजन के तहत तैयार कर रही है। हिसार एयरपोर्ट को यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ इंड्रिटयल और कार्गों हब के रूप में भी विकसित किया जाएगा। सरकार जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ तक उड़ान भरने की तैयारी में है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ड्रोन, एविएशन सेक्टर में नई इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है और इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से भारत और हरियाणा की तरक्की के लिए बहुत सुनहरे अवसर है और इसमें युवा शक्ति विकास को नया आयाम दे सकती है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एविएशन विभाग ने हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में एक हजार करोड़ रुपए इस क्षेत्र की उन्नति के लिए खर्च किए है। इसमें हिसार को एविएशन हब और इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा सरकार केंद्र साथ मिलकर काम कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले फेज में 1200 एकड़ और दूसरे फेज में 1800 एकड़ में कार्य होगा। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट में रनवे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट के लिए लाइट्स और मौसम उपकरणों के ऑर्डर कर दिए गए है।

hiasr-airport
hiasr-airport

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसी वर्ष जुलाई माह में हिसार एयरपोर्ट पर टेस्टिंग का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगस्त या सितंबर महीने में पहली कमर्शियल विमान की रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू करने का टारगेट है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसको लेकर चर्चा हो गई है और जल्द एमओयू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 सीटर एयर पैसेंजर क्राफ्ट की हिसार से जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने की तैयारी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके बाद हिसार एयरपोर्ट पर पूरे विमान भरने की क्षमता का कार्य पूर्ण किया जाएगा और 48 सीटर विमान की उड़ान भरकर आगरा, बीकानेर जैसे देश के पर्यटक शहरों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर करने पर काम किया जाएगा।

visionindianews.in
visionindianews.in

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट को केवल यात्रियों के लाभ तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार को कार्गो एयरपोर्ट बनाने के विजन पर भी सरकार आगे बढ़ रही है। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग एयरो समिट में भाग लेकर ग्लोबल कार्गो कंपनियों से चर्चा की है। सरकार द्वारा कंपनियों को हिसार में निवेश करने के अवसर दिए है गए कि वे यहां आकर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करें क्योंकि एशिया का सेंट्रल पार्ट भारत है।

उन्होंने कहा कि वेयर हाउसिंग हब के जरिए ग्लोबल कार्गो की यूनिट हिसार में बनाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि हिसार के इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से चर्चा की है।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: देश विदेश के मुख्य समाचार, रविवार 26 मार्च, 2023
Next: हरियाणा पुलिस की नशे पर बड़ी कार्रवाई, लाखो की अफीम पकड़ी, ट्राला जप्त, ड्राईवर फरार जानिए पूरा मामला

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d