Skip to content
July 22, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • सातरोड़ की बेटी ने विदेश की धरती पर लहराया परचम, नेशनल ऑनर सोसायटी की मैंबर बनी
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • Politics
  • World

सातरोड़ की बेटी ने विदेश की धरती पर लहराया परचम, नेशनल ऑनर सोसायटी की मैंबर बनी

visionindia April 4, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हरियाणा के गांव सातरोड़ निवासी संदीप श्योराण की पुत्री भूमि श्योराण ने विदेश की धरती पर भारत का परचम लहराते हुए वहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। न्यूयार्क की नेशनल ऑनर सोसायटी एवं आर.एच.ओ. कापा नेशनल सोशल स्टडीज ऑनर सोसायटी ने भूमि श्योराण को स्कॉलरशिप, लीडरशिप व सर्विस इन सोशल स्टडीज के आधार पर न्यू हायडे पार्क मैमोरियल हाई स्कूल का मैंबर चुना है।

भूमि श्योराण को वर्ष 2019 में नेशनल जूनियर ऑनर सोसायटी की ओर से भी न्यू हायडे पार्क मैमोरियल हाई स्कूल का सदस्य चुना गया था। संदीप श्योराण ने बताया कि उनकी पुत्री को जो सम्मान दिया गया है वह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है जो कि सीनियर लेवल सीनियर सैकेंडरी के बाद चुनिंदा बच्चों को ही मिलता है। भूमि का चयन नेतृत्व, नागरिकता, चरित्र, सेवा, व्यवहार व छात्रवृति आदि के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी ने यह नेशनल सम्मान प्राप्त कर न्यूयार्क में देश का सिर ऊंचा किया है। संदीप श्योराण रघुवीर सिंह श्योराण के सुपुत्र हैं और मूलत: गांव सातरोड़ कलां के रहने वाले हैं तथा पिछले कई वर्षों से न्यूयार्क में रह रहे हैं।

संदीप श्योराण वहां पर खुद का बिजनेस करते हैं। उनकी धर्मपत्नी एवं भूमि की माता विभा श्योराण गांव सिसाय की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बचपन से ही बच्चों को कड़ी मेहनत, सेवा, नैतिकता, बड़ों का आदर आदि के संस्कार दिए हैं तथा उनका परिवार व अन्य देशवासी यहां 15 अगस्त व सभी हिन्दू त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि भूमि की बड़ी बहन प्रेरणा श्योराण जो कि वर्तमान में न्यूयार्क में लॉ कर रही है। उसे भी वर्ष 2018 में नेशनल जूनियर हॉनर सोसायटी (एनजेएचएस) जो कि न्यूयार्क में एक अंतर्राष्ट्रीय छात्र संगठन है, द्वारा मैंबर के तौर पर चुना गया था।


भूमि के पिता संदीप श्योराण व माता विभा श्योराण ने अपनी पुत्रियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उसकी गहरी रुचि है इसी के आधार पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है कि वह एक दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा करेगी।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: होटल में एडीजीपी टीम का छापा, 7 युवक व 1 महिला आपत्तिजनक हालत में मिले जानिए पूरा मामला
Next: आज का राशिफल, बुधवार 05 अप्रैल 2023

Related Stories

  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d