हरियाणा के हिसार के दो अलग—अलग जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आई है। पहली घटना शहर के ग्रोवर मार्किट की है जहां ई रिक्शा चालक शौचालय के बाहर अपनी रिक्शा खड़ी करके लघुशंका करने गया था लेकिन बाहर आया तो ई रिक्शा गायब मिली। चालक ने डेढ़ लाख में तीन महिने पहले ही खरीदी थी। वही दूसरा मामला आजाद नगर थाने का है कैमरी रोड़ पुल के पास देर रात मोडा खेड़ा का ड्राइवर डंपर खड़ा करता है लेकिन सुबह आकर देखता है तो डंपर गायब मिलता है। दोनो मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तालाश शुरू कर दी।

सिटी थाना में दी शिकायत में शिव प्रसाद ने बताया कि वह योग नगर में रहता है। करीब 3 माह पहले ही ई रिक्शा खरीदी थी। वह ग्रोवर मार्केट में शौचालय के पास ई रिक्शा खड़ी करके लघुशंका करने के लिए शौचालय में गया।कुछ मिनट बाद वापिस आया तो देखा कि ई रिक्शा वहां नही मिली। शिव प्रसाद ने बताया कि ई रिक्शा में उसका फोन भी था जो चोर ई रिक्शा के साथ ही ले गया। आसपास ई रिक्शा को आस पास ढूंढा लेकिन नही मिली। शिव प्रसाद के अनुसार करीब 3 माह पहले ही करीब 1 लाख 50 हजार रूपए की नई रिक्शा खरीदी थी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

वही आजाद नगर थाने में दी शिकायत में मोडाखेड़ा निवासी मोनू ने बताया कि वह गांव भोजराज निवासी सुभाष का 14 टायर वाला डम्पर का ड्राइवर है। वह डंपर लेकर खानक से बड़ोपल सामान लेकर गया था। जिसके बाद खाली करके वह कैमरी रोड़ पुल के नीचे खड़ा किया था। सुबह देखने पर वहां डंपर गायब मिला। मोनू ने बताया कि डंपर सफेद रंग का था मालिक ने वर्ष 2018 में खरीदा था। आजाद नगर पुलिस धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। बता दे कि जिस स्थान पर डंपर खड़ा था उससे कुछ दुरी पर ही पुलिस का नाका है।
About The Author














