अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल श्रीकांत जाधव द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए जेजीपी एससी सैल के जिला प्रधान ताराचंद बाजेका उनसे मिले और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर पवन सुलखनी व संजय सुलखनी भी उनके साथ थे। ताराचंद बाजेका एडीजीपी श्रीकांत जाधव से उनके कार्यालय मिले तथा आम जन के लिए अमन चैन व सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ताराचंद बाजेका ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल श्रीकांत जाधव ने कार्यभार सम्भालते ही हिसार मण्डल के पांचों जिलों को अपराध मुक्त करने व अपराधिक प्रवृति के लोगों पर अकुंश लगाने के लिये प्रभावी प्रयास शुरु कर दिए हैं। उनके मार्गदर्शन मे खुले में शराब, कारों में बार, थानों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा रहा है। शहरों की समस्या व अव्यवस्था चैक करने के लिये स्वयं सडक़ों पर निकल रहें हैं।

युवाओं व आम आदमी से संवाद कर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। सडक़ों पर घटित होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सडक़ों को सुरक्षित बनाने के लिए स्वयं भी आगे आकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। शहर को बेहसहारा पशुओं से मुक्त करने को अभियान भी उन्होंने चलाया है। महिलाएं व आम आदमी अपने आपको सुरक्षित समझे ऐसा माहौल तैयार कर रहें हैं। इनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर हिसार मंडल के लोग हृदय से इनका सम्मान कर रहे हैं। इनकी विशेष कार्यशैली के लिए ताराचंद बाजेका ने उनका कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया।
About The Author














