डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ओड सभा हिसार की ओर से स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। ओड सभा हरियाणा के उपप्रधान राजेश मुंडाई ने बताया कि हमारे देश का संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन है। उन्होंने शोषित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किए।

आज समाज में अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को जो अधिकार प्राप्त हैं वे सभी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की बदौलत ही मिले हैं। आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प करते हैं।

ओड धर्मशलाा प्रधान शिव दयाल खांबरा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अनुसूचित समाज को सम्मान से जीने व संघर्ष का रास्ता दिखाया। उन्होंने देश का संविधान बनाया इसके लिए हम सभी उनके ऋणी हैं। राजकुमार गंगवानी महासचिव भागीरथ धर्मशाला ने कहा हमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर ओड सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुंडाई, शिव दयाल खांबरा ओड धर्मशाला प्रधान, राजकुमार गंगवानी महासचिव भागीरथ धर्मशाला के अलावा राजकुमार मजोका, जोगेंद्र ठाइया सचिव ओड धर्मशाला सचिव, राहुल मुंडाई, नवदीप मुंडाई सहित ओड समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
About The Author














