Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • बेमौसमी बारिश के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे सरकार- हुड्डा
  • Business
  • Haryana
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Politics

बेमौसमी बारिश के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे सरकार- हुड्डा

visionindia April 20, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

चंडीगढ़ : आज पूरे देश में खेती और किसान संकट में हैं। बीजेपी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया था लेकिन उसने किसानों की आय की बजाए उसकी लागत और कर्जा कई गुना बढ़ा दिया। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह का। देश में कृषि व किसानों की हालात को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे हुड्डा ने कहा कि यह योजना किसानों की बजाए बीमा कंपनियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। क्योंकि फसल खराबे के समय किसान मुआवजे का इंतज़ार करते रहते हैं और कंपनियां मोटा मुनाफा कूटती हैं। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा अबतक किसानों को नहीं मिला। इस योजना के जरिए अबतक बीमा कंपनियां पूरे देश में 40 हजार करोड़ का लाभ कमा चुकी हैं।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के रायपुर महाधिवेशन में पार्टी ने संकल्प लिया था कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सभी कमियों को दूर कर इसको नया स्वरूप दिया जाएगा। बीमा योजना का संचालन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किया जाएगा, जो कि ‘नो-प्रॉफिट, नो-लॉस’ के सिद्धांत पर काम करेंगी। रिवॉल्विंग फंड का इंतजाम किया जाएगा । साथ ही इसका लाभ भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी दिया जाएगा।

2018-19 के बजट में सरकार ने टॉप (TOP- Tomato, Onion and Potato) स्कीम का ऐलान किया था ताकि टमाटर, प्याज और आलू जैसी सब्जियां उगाने वाले किसानों को लाभ पहुंचाया जा सके। लेकिन आज पंजाब के किसानों की शिमला मिर्च, मध्य प्रदेश के किसानों का टमाटर, महाराष्ट्र के किसानों की प्याज और हरियाणा के किसानों का आलू बूरी तरह पिट रहा है। पिछले दिनों उन्होंने खुद कुरुक्षेत्र की मंडी का दौरा किया तो किसानों ने उन्हें बताया कि उनका आलू आज 50 पैसे प्रति किलो के रेट पर पिट रहा है। जबकि उसे उगाने की लागत ₹5-6 प्रति किलो है। इसी तरह आज सरसों किसानों को भी एमएसपी नहीं मिल पा रही है। किसान अपनी फसल को एमएसपी से 1000-1500 रुपए कम रेट पर बेचने के लिए मजबूर है।

यहीं हाल गेहूं का है। ऊपर से बेमौसमी बारिश के चलते हुए लस्टर लॉस पर सरकारी खरीद एजेंसियों से गेहूं के रेट में भारी भरकम वैल्यू कट लगाने का फैसला लिया है। जबकि सरकार को ये वैल्यू कट खुद वहन करना चाहिए और किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये का बोनस देना चाहिए।

उदहारण के तौर पर मौजूदा सरकार के कार्यकाल में धान की एमएसपी में मात्र 6% सालाना की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में 12.6 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होती थी। इसी तरह गेहूं की एमएसपी में आज 5.5 प्रतिशत सालाना बढ़ोत्तरी हो रही है, जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान ये बढ़ोत्तरी 12.2 प्रतिशत थी। अरहर के रेट में मौजूदा सरकार द्वारा सिर्फ 5.8 प्रतिशत तो कांग्रेस द्वारा 21.6 प्रतिशत और मूंग के दाम में बीजेपी सरकार द्वारा 5.8 प्रतिशत तो कांग्रेस सरकार द्वारा 22.8 प्रतिशत सालाना की बढ़ोत्तरी की गई। किसानों की हालत इतनी ख़राब है कि आज किसान मात्र 27 रुपये प्रतिदिन कमा रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कांग्रेस उनको स्वामीनाथन आयोग के सी2 फार्मूले के तहत कानूनी गारंटी के साथ एमएसपी देगी। कांग्रेस का मानना है कि एमएसपी की दायरे को और बढ़ाकर अन्य फसलों पर भी लागू किया जाना चाहिए। अदरक, लहसुन, हल्दी, मिर्च से लेकर बागवानी तक सभी कृषि उत्पादों को गारंटीशुदा कीमत मिलनी चाहिए।

हुड्डा ने किसानों पर खतरनाक रूप से बढ़ते जा रहे कर्ज के बोझ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। बीजेपी सरकार के दौरान किसानों पर कुल बकाया कर्ज 2021-22 में बढ़कर ₹23.44 लाख करोड़ हो चुका है, जो कि 31 मार्च, 2014 तक ₹9.64 लाख करोड़ था। यूपीए सरकार ने 2007 में किसानों के लिए ₹72,000 करोड़ की कर्ज माफी योजना को लागू किया था। कांग्रेस की राज्य सरकारें लगातार किसानों को कर्ज मुक्ति दिलाने की दिशा मे काम कर रही हैं। लेकिन बीजेपी सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल, खाद, बीज, दवाई व खेती उपकरणों पर टैक्स लगाकर किसानों की लागत बढ़ा रही है।

visionindianews

हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के अपने वादे को पूरा करने में फेल साबित हुई है। खेती से जुड़ी बजट में भी लगातार कटौती की जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बजट को ₹68,000 करोड़ से घटाकर ₹60,000 करोड़ कर दिया गया। इसी तरह पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवंटन 15,000 करोड़ से घटाकर इस साल 13,625 करोड़ रुपया कर दिया है। एफसीआई को मिलने वाली खाद्य सब्सिडी 2.14 लाख करोड़ से घटाकर 1.37 लाख करोड़ कर दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्य सब्सिडी 72,000 करोड़ से घटाकर 59,793 करोड़ कर दी गई है। मनरेगा के बजट को 73,000 करोड़ से घटाकर 60,000 करोड़ कर दिया गया है।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: हरियाणा सरकार ने 11आईएएस व एक एचसीएस का किया तबादला
Next: पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के लिए निकाय मंत्री ने ली बैठक, 3000 पन्ना प्रमुख हिस्सा लेंगे

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d