हरियाणा के हिसर में श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हिसार में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम जनकल्याण संस्थान, भगवान परशुराम जनसेवा समिति, ब्रह्म संघ हरियाणा, भगवान परशुराम सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर हिसार के राजगढ़ रोड़ स्थित चौधरी रिसोर्ट में “विशाल भगवान परशुराम जागरण” का किया।

जागरण में बहादुरगढ़ से प्रसिद्ध भजन गायक योगेश शर्मा, ओम भारद्वाज, दिल्ली से मोंटी सूफी, हिसार के बाल कलाकार अभिनव ऐरन व सोनीपत से अजय दीवान भारती के मधुर भजनों व मनोरम झांकियों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन गायकों ने सुंदर भजनों के माध्यम से भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला। भगवान परशुराम जनकल्याण संस्थान के मुख्य संयोजक ज्योति प्रकाश कौशिक ने बताया कि भगवान परशुराम जागरण में शहर व आसपास गांवों से काफी संख्या में भक्तजनों ने शिरकत कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

भगवान परशुराम जागरण के यजमान व मुख्य सेवक वीरेंद्र चौधरी भोजराज थे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान व महापुरुष सर्वसमाज के लिए मान्य होते हैं न की किसी जाति या धर्म विशेष के लिए। इसलिए भगवान परशुराम जी भी सभी जात, बिरादरियों सहित समस्त मानव समाज के लिए पूजनीय हैं।

ज्योति प्रकाश कौशिक ने बताया कि जागरण में विशेष रूप से जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान डॉ. राजकुमार भारद्वाज, प्रसिद्ध शिक्षाविद एच.के. शर्मा, ब्राह्मण सभा हिसार के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक, के.सी. शर्मा, निगम पार्षद पिंकी शर्मा, मनोनीत पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा व पंकज दीवान, वरिष्ठ समाज सेवक पी.एम. गौतम, फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा के सुपुत्र शुभ शर्मा, युवा नेता व समाज सेवक विनय वत्स
खांडल विप्र महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पी.डी. शर्मा, गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार, पटेल नगर मार्किट एसोसिएशन के प्रधान वासुदेव शर्मा, डॉ. डी.के. शर्मा, गुप्ता अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नकुल गुप्ता, पूर्व पार्षद मान सिंह चौहान, स्वास्थ्य कर्मचारी नेता राजकुमार वर्मा, हांसी नगर परिषद के पार्षद निशु शर्मा आदि ने सम्मनित अतिथि के रूप में शिरकत की।

ज्योति प्रकाश कौशिक ने बताया कि भगवान परशुराम जागरण के आयोजन में भगवान परशुराम जन सेवा समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा, समिति उपप्रधान राजेश शर्मा, सेक्टर 14 ब्राह्मण सभा प्रधान रोशनलाल भारद्वाज, ऋषिलाल शर्मा खरड़-अलीपुर,राममेहर शास्त्री, गुरुदेव अत्रि, ज्योतिषाचार्य एवं ब्रह्म संघ हरियाणा के संस्थापक देव शर्मा, खुशी फाउंडेशन के संस्थापक सुनील शर्मा,

हिसार ब्राह्मण सभा के पूर्व सह-सचिव मेजर विजेंद्र ढंढेरी, भगवान परशुराम जन सेवा समिति कैम्प पटेल नगर प्रधान दयाराम शर्मा, आज़ाद नगर प्रधान मोहन शर्मा, भगवान परशुराम जनकल्याण संस्थान संयोजक नवनीत कुमार, समाज सेविका बबली चाहर, कपिल नहला, मनोज कौशिक, भारत शर्मा बुरें, डॉ. वीरेंद्र कौशिक मंगाली, मोहन लाल शर्मा, अमित भारद्वाज आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
About The Author














