हरियाणा के हिसार के गंगवा गांव में बहन के अंतिम सस्कार में गए भाई के घर में दिन दहाड़े चोर घुस गए। पनिहारी से शाम को वापिस लौटे तो चोरी का पता चला। घर का सामान चेक करने पर अलमारी से सोने की दो चैन,10 हजार नगदी गायब मिली। इस दौरान गेहूं के दो कट्टे भी अपने साथ ले गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

विक्रम ने बताया कि वह गंगवा का निवासी है। उसकी सगी बहन का देंहात हो गया था इस कारण वह पूरे साथ बहन के अंतिम सस्ंकार करवाने के लिए पनिहारी गांव में गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे वापिस घर लौटे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
शिकायत कर्ता ने बताया कि कमरे की रखी अलमारी में रखे आभूषण चेक किया तो देखा कि अलमारी से एक सोने की चैन 1 तोले की व एक सोने की चैन बच्चे की , 10 हजार रुपये नगद गायब मिले। वही चोर बच्चों के गुल्लक तोड़कर 4-5 हजार रूपए साथ ले गए। इस दौरान एक 32 इंची LED व 2 कट्टे गेहु व अन्य सामान चुरा ले गए।