भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का सहयोग व उसकी सेवा अतुलनीय है। शाखा सदस्यों में संस्कार व समर्पण कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि विवेकानंद शाखा ने सामान्य अस्पताल में संपर्क कर नए सेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह बात पीएमओ रत्ना भारती ने आज एक कार्यक्रम के दौरान कही। मौका था भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा सामान्य अस्पताल को 30 व्हीलचेयर देने का। रत्ना भारती ने कहा कि पिछले काफी समय से अस्पताल व्हीलचेयर की कमी से जूझ रहा था जिसे आज भाविप विवेकानंद शाखा ने पूरा कर दिया गया।

आज के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शाखा सदस्य अस्पताल सेवा के प्रकल्प प्रमुख मनीराम बंसल व हेमंत बंसल ने बताया कि बीते दिनों अस्पताल प्रशासन ने मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन व उसके वितरण के लिए बर्तनों का सहयोग मांगा था जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए का विवेकानंद शाखा ने तिरुपति बालाजी रसोई के तहत भोजन वितरण किया था। जो पहले जच्चा-बच्चा वार्ड तक सीमित था परंतु अब इसे बढ़ाकर पूरे अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। श्री बंसल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मेयर गौतम सरदाना मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर पर विवेकानंद शाखा ने बर्तन, खाना परोसने की ट्रॉली, झूठे बर्तन उठाने की ट्रॉली अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द की।

इस अवसर पर बोलते हुए गौतम सरदाना ने कहा कि विवेकानंद शाखा का सदस्य कहने पर उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है क्योंकि विवेकानंद शाखा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय में भी शाखा का प्रशासन को जो सहयोग मिला वह अविस्मरणीय है। इस दौरान उन्होंने तिरुपति बालाजी रसोई का भी दौरा कियाद्ध उन्होंने रसोई में बनने वाले भोजन व उसको परोसने के तरीके की जमकर तारीफ की।
गौतम सरदाना ने कहा कि विवेकानंद शाखा के द्वारा जिस प्रकार से भोजन का वितरण हिसार के सामान्य अस्पताल में किया रहा है वैसा तो दिल्ली, मुंबई के किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल में होता है। उन्होंने कहा कि कितना ही बीमार मरीज जब व्हीलचेयर पर बैठकर डॉक्टर को दिखाने जाएगा और उसके बैड पर ऐसा ताजा व स्वादिष्ट भोजन पहुंचेगा तो वह आधा तो ठीक वैसे ही हो जाएगा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, सचिव संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष अजय सिंगला व शाखा महिला प्रमुख रेनू मंगल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
About The Author














