हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा से रविवार को स्वामी समाज के लोगों ने उनके आवास स्थान पर मुलाकात कर प्रदेश सरकार द्वारा निकाय चुनाव में बीसी-ए को 8 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान को लेकर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग-ए को 8 प्रतिशत आरक्षण का है।

इस ऐतिहासिक निर्णय से अब समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व का अधिक अवसर मिलेगा और वे समाज के लोगों की समस्याओं को हल करने की दिशा में कार्य कर सकेंगे। डिप्टी स्पीकर ने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज मेहनतकश समाज है। यदि समाज के सभी लोग एकजुट रहेंगे, तो उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर जिला हिसार के संरक्षक मास्टर रणसिंह, प्रधान चंद्रभान, उपप्रधान सन्तलाल नंबरदार, सचिव मास्टर नरेश कुमार, बीरबल, रामकिशन कैंट, रामकिशन, स्वामी कैंट, पूर्व प्रधान नोंरग, बलजीत स्वामी, पवन स्वामी तथा चांद स्वामी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।