हरियाणा के हिसार नगर निगम के मुख्य सभागार में मंगलवार को शहर मे रेहड़ी पटरी वालो की समस्या को दूर करने के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी चेयरमैन महापौर गौतम सरदाना ने की उनके साथ निगम आयुक्त प्रदीप दहिया मौजूद रहे। बैठक का संचालन डीएमसी वीरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में सयुंक्त आयुक्त बेलीना ,डीएमसी वीरेंद्र कुमार,एपीओ सुनील वर्मा, एसएमआईडी सरोज,टीएफआई धर्मपाल सिवाच टीपीओ रजनी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान महापौर ने कहा कि हिसार शहर में रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि शहर में खाली जगहों पर आउटलेट बनाए जाएंगे। जिसके लिए निगम द्वारा जगह कों चिन्हित किया जा चूका है। साथ ही रेहड़ी पटरी वालों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी।
महापौर गौतम सरदाना ने बताया कि शहर मे रेहड़ी वालो कि समस्याओ को दूर करने के लिए अब रेहड़ी संचालक भाइयों को 31 जुलाई तक स्थाई स्थान दे दिया जायेगा, इसके लिए नगर निगम ने सभी तैयारी शुरू कर दी है। स्ट्रीट वेंडर के जल्द ही इलैक्शन करवाए जाएंगे। निगम अब स्ट्रीट वेंडर सोशिएशन के साथ बात करेगा।
जिसके लिए शहर के सभी रेहड़ी वालो की पहचान कर उनकी वोट बनाये जाएंगे । इन लोगों की पहचान व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक समिति का गठन किया गया है । अब तक 4563 आवेदन आ चुके है, शेष अपना रेजिस्ट्रेशन 20 जून तक करवा सकतें हैं। इसके लिए निगम कार्यालय में चस्पा व शहर मे मुन्यादी करवा दी जाएगी। लाइसेंसशुदा रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगी अलग पहचान। बैठक के दौरान शहर के रेहड़ी-पटरी वालों की समस्याओं पर गहन चिंतन किया गया और उनका समाधान भी निकाला गया।

शहर में खाली जगहों पर बनेंगे आउटलेट
महापौर ने बताया कि जल्द ही रे रेहड़ी-पटरी वालों को जगह दी जाएगी। इसके लिए शहर में स्थान चिन्हित किये गए हैं, जहां वेंडर मार्केट बनाकर आउटलेट तैयार किए जाएगें। जिसके लिए एनएच, पीडब्ल्यूडी और निगम के अधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम के पास स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जो भी लाइसेंस बनाने की क्षमता है, वे निगम द्वारा बनवाए जाएंगे।
निगमआयुक्त ने बताया कि मुंसिपल एक्ट के अनुसार सभी रेहड़ी वालो की गंभीरता से जाँच की जाएगी व उनके इलेक्शन करवाए जाएंगे। अधिकारियो को सख्त आदेश दे है कि इसमें कोई लापरवाही ना हो। फिलहाल निगम के पास 4563 का ऑनलाइन डाटा आ चूका है। अन्य आवेदक निगम मे अपना आवेदन करवा सकते है।
About The Author














