हरियाणा के हिसार के हांसी में अमर मार्केट में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जींद के ईंटल कलां गांव के पोस्ट ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। युवक ने कर्जा ले रखा था और चुका न पाने के कारण कुछ लोग उसे परेशान कर रहे थे। ससुाइड से पहले उसने एक वीडियो बना कर अपनी पत्नी को भेजा। उसकी मौत के बाद परिवार में हा हाकार मचा है।
जानकारी के अनुसार जींद के रामराय भैणी गांव निवासी रोहित काफी समय से हांसी के अमर मार्केट में रह रहा था। रोहित ने बास निवासी विकास रानी के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब डेढ़ वर्ष पहले दोनों का विवाह हुआ था। उनका एक 4 माह का बच्चा भी है।

बताया जा रहा है कि विकास पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी था और इन दिनों उसकी ड्यूटी जींद के इंटल गांव में थी। वहीं के कुछ लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दी हुई थी। इसको लेकर वह परेशान था। उसने कुछ लोगों से कर्जा लिया था और चुका नहीं पा रहा था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। आज अपने घर पर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी को एक वीडियो भी भेजी और व्हाट्सएप पर चेट भी की थी। मामले में पुलिस को सूचना दी गई है। शव को सिविल अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस की जांच के बाद ही पता लगेगा कि उसने किस कारणों से आत्महत्या की।