हरियाणा के हिसार में गुरूनानक स्कूल के पास एक व्यक्ति का गला दबाकर 5500 रूपए व फोन छीनकर ले गए। इस दौरान दोनो हमलावर चाकू से हमला करने वाले ही थे कि व्यक्ति का भतीजा मौके पर आ गया। इसके बाद दोनो लड़के भाग निकले। पैसे छीनने वाले सीसीटीवी में कैद हो गए है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो लड़कों तलाश शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता कृष्ण ने बताया कि वह चौधरी चरण हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अपने भतीजा जसवीर के साथ रिटायरमेंट पार्टी कार्यक्रम में आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद हम दोनो घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में वह गुरुद्वारा सिंह सभा नागोरी गेट के पास गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार के पास खाली प्लॉट में पेशाब कर रहा था इस दौरान उसका भतीजा दवाई लेने के लिए चला गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस समय दो लड़के उसके पास आए और उसका गला दबाकर 5500 रुपया व एक मोबाइल वीवो कंपनी का ले गए।दोनो लड़के चाकू मारने की बात कर रहे थे जब उसका भतीजा गाड़ी के पास आया। भतीजा मुझे उनसे बचाया उसे देखकर वह दोनों भाग गए।
पीड़ित कृष्ण से पैसे छीनने के बाद दोनो लड़के धोबी घाट की तरफ भाग गए।भाग गए। इस दौरान पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनो हमलावरो की तलाश शुरू कर दी है।
About The Author














