हरियाणा में हिसार में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के मंगेतर और प्रेमी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में बीच बचाव कर रही प्रेमिका पर उसके प्रेमी ने सुआ घोंप दिया। लड़की को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहीं आरोपी युवक संजू उर्फ बाबा को पुलिस ने पकड़ लिया। प्रेमिका पर बर्फ वाले सुएं से तीन वार किए गए। आरोपी युवक पर पहले हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

जानकारी अनुसार संजू का लड़की के साथ पिछले 15 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता परिजनों को चला तो उन्होंने कुछ दिन पहले लड़की की सगाई किसी दूसरे युवक के साथ कर दी।हालांकि बीते कल युवती की मां संजू से दुकान पर मिली थी। यहां मां ने उससे से कहा कि वह उनकी बेटी को फोन क्यों करता है। तब संजू ने कहा कि वह नहीं बल्कि उनकी बेटी उसे फोन करती है।
गुरुवार को संजू और युवती कैमरी रोड पर मिले। यहां से वह पैदल एक दुकान पर जा रहे थे। इस बात की जानकारी युवती के मंगेतर को मिल गई। मंगेतर ऑटो लेकर पहुंच गया। उसने संजू को ऑटो से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लड़की बीच बचाव करने लग गई। गुस्से में संजू ने पास ही एक दुकान से बर्फ तोड़ने वाले सुए से उस पर वार कर दिए। मौके पर ही लोगों ने उसे पकड़ लिया।
मंगेतर ने लड़की के परिजनों को फोन करके मौके पर ही बुला लिया। परिजनों ने जमकर आरोपी युवक की धुनाई की। इसके बाद वह बेटी को सिविल अस्पताल ले गए। लड़की अभी नाबालिग है।वह अगस्त महीने में 8 साल की होगी।
About The Author














