राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के फाइनेंस ,एकाउंट्स एवम ऑडिटिंग विभाग द्वारा वाणिज्य से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विशेष, दीपक और अजय की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मंदीप, निखिल और लक्ष्य की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपस्थित रहे ।

प्रधानाचार्य ने छात्रों को इस तरह की क्वीज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विभाग की इन्चार्ज डाॅ मीरा सिवाच, रमेश मित्तल, डॉ अंशु, तुषार जैन, साहिल बिश्नोई, डॉ रितु लोहचब एवं कविता साहू आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सात टीमो ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता मे क्वीज के कुल 16 राउंड करवाए गए। प्रथम एवम द्वितीय रही टीमों के सभी सदस्यों को आकर्षक पुरुस्कार दिये गए।