हरियाणा के हिसार में सीवरेज लाइन की खुदाई करते समय मिट्टी गिरने से तीन मजदूर दब गए। इस दौरान दो मजदूरों को निकाल लिया गया। जबकि तीसरे मजदूर रमेश की मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। पाइपलाइन की खुदाई में कुल पांच मजदूर कम पर लगे हुए थे। महावीर कॉलोनी के त्रिकोना पार्क के पास सुबह सीवरेज खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान ठेकेदार के पांच मजदूर बिना सेफ्टी उपकरणों के काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी उनके ऊपर गिर गई। रमेश नीचे दब गया। मौके पर जेसीबी से मिट्टी को एक साइड में किया गया।

कार्य के दौरान मोनू और बलजीत को बाहर निकाल लिया। करीब आठ बजे के बाद रमेश को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मोनू और बलजीत को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मौके पर मौजूद कहा कि लोगों ने कहा कि 15 दिनों से खुदाई का काम चल रहा था। पिछले 20 सालों से सीवरेज की परेशानी थी। स्थानीय लोगों ने प्रयास करके बड़ी सीवरेज लाइन का काम शुरू करवाया था। सुबह 6 बजे से काम चल रहा था। दो को पहले ही निकाल लिया गया था। तीसरे मजदूर रमेश को बाद में निकाला गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। मौके पर सेफ्टी उपकरण नहीं थे। लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में काम शुरू किया गया। जबकि यह मौसम काम शुरू करने का नहीं था। यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ।