Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • इतिहास में आज, मंगलवार 11 जुलाई 2023
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

इतिहास में आज, मंगलवार 11 जुलाई 2023

visionindia July 11, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- नवमी – 18:06 तक
🗒पश्चात्- दशमी
🌠नक्षत्र- अश्विनी – 19:05 तक
🌠पश्चात्- भरणी
💫करण- तैतिल – 06:21 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- सुकर्मा – 10:51 तक
✨पश्चात्- धृति
🌅सूर्योदय- 05:30
🌄सूर्यास्त- 19:22
🌙चन्द्रोदय- 24:00
🌛चन्द्रराशि- मेष – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:58 से 12:54
🤖राहुकाल- 15:54 से 17:38
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष

🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण बदी नवमी 18:06 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री मंगलागौरी व्रत , श्री गौरी दुर्गा पूजा (श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन काशी में ) ,भौम व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 19:05 तक , संकटमोचन में हनुमत् – दर्शन , बुध पश्चिम में उदय 06-09 पर (पंचांगभेद से कल) , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:05 तक , केर पूजा (त्रिपुरा) , गुरु श्री हरकिशन जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , सरदार श्री बलदेव सिंह जयन्ती , सेकेंड लेफ़्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे पुण्य दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित ) व विश्व जनसंख्या दिवस।
🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण बदी दशमी 18:01 तक पश्चात् एकादशी शुरु।

🎯आज की वाणी👉

🌹
यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,
शास्त्रं तस्य करोति किम्।
लोचनाभ्यां विहीनस्य,
दर्पणः किं करिष्यति ॥
अर्थात्👉
जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?

11 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

aaj ka itihas

1346 – लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर ​हुए।
1750 – नोवा के हैलिफ़ैक्स स्कॉशिया लगभग पूरी तरह से आग से नष्ट हो गया।
1776 – प्रसिद्ध ‘जेम्स कुक’ ने आज अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की थी।
1781 – थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।
1804 – अलेक्जेंडर हैमिल्टन को हारून बोर के साथ एक द्वंद्वयुद्ध के दौरान गोली मार दी गई और अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई।
1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1919 – नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।
1921 – मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 – हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।
1943 – अमेरिकी ने न्यू जॉर्जिया से एनोगाई की लड़ाई पर जीत हासिल की।
1975 – चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमे सैनिकों के 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थी।
1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।
1981 – राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने अपना 13 सप्ताह की हड़ताल समाप्त कर की।
1987 – दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1987 – ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट हॉक की सरकार तीसरी अवधि के लिए चुनी गई।
1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
1995 – बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
1996 – रणवीर सेना ने बिहार के भोजपुर ज़िले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी।
1997 – थाईलैंड के पटाया शहर के सबसे खराब होटल में आग लगने से 90 लोगो की मौत हो गयी।
2002 – चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2003 – लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस का परिचालन हुआ।
2004 – एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
2004 – मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुये।
2004 – पाक अधिकृत कश्मीर हास्यास्पद चुनाव सम्पन्न।
2006 – मुंबई में सीरियल धमाके हुए थे जिसमे 209 लोग मारे गए।
2007 – चर्चित चित्रकार एम.एफ़. हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
2008 – एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।
2008 – पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
2019 – भारत सरकार ने परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों पर बुनियादी सीमा शुल्क (BCD) माफ किया।
2019 – यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम का उद्घाटन किया है जिसमें कुख्यात चेरनोबिल संयंत्र में नष्ट हो चुके रिएक्टर को शामिल किया गया है। यह 108 मीटर ऊंचा गुंबद है जिसका वजन 36,000 टन है।
2020 – नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 23 लोगों की मौत, दर्जनों लापता हुए (समाचार एजेंसी रॉयरटर्स की रिपोर्ट )।
2021 – राजस्थान में अलग – अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत व 21 से ज्यादा घायल हुए। UP: में भी अलग – अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 40 लोगों की मौत, 38 मवेशियों की भी जान गई।
2021 – भारतवंशी बेटी सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 से अंतरिक्ष की सफल उड़ान भरी , अंतरिक्ष में चौथी बार किसी भारतीय के कदम पड़े।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन की छत पर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ की प्रतिमा (कांस्य धातु , ऊंचाई 6.5 मीटर , वजन 9500 किलो ) का अनावरण किया।
2022 – भारत की भगवानी देवी ने 94 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रचा।
2022 – भारत के पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने नये प्रतीक-चिह्न (लोगो) का अनावरण कर अपने गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।

11 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1857 – सी. शंकरन नायर – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1882 – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबा कांशी राम का जन्म काँगड़ा के दादा सीबा गाँव में हुआ।
1899 – सी एस वेंकटाचारी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके ।
1902 – सरदार बलदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
1920 – वीआर नेदुचेझियान – दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
1923 – टुन टुन – एक भारतीय पार्श्वगायिका और हास्य अभिनेत्री थीं।
1956 – अमिताभ घोष भारत के अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार।
1960 – कुमार गौरव भारतीय फिल्म अभिनेता।
1967 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी। लघु कथाओं की अपनी पहली ही किताब ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलडीज’ के लिए झुंपा को 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।

11 जुलाई को हुए निधन

1630 – रेजाबीबेह सूकिएस – कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम ।
1912 – फ़र्डिनांड मोनोयेर – प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
1957 – आगा ख़ाँ तृतीय – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1994 – सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
2003 – भीष्म साहनी – भारतीय लेखक।
2020 – जाने-माने प्रसारक और बीबीसी हिंदी सेवा के प्रमुख रहे कैलाश बुधवार का सुबह लंदन में निधन हो गया।
2020 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2022 – जेम्स बॉन्ड फिल्मों के लिए थीम ट्यून लिखने वाले ब्रिटिश संगीतकार मोंटी नॉर्मन (94) का निधन हुआ।

11 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 गुरु श्री हरकिशन जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।
🔅 सरदार श्री बलदेव सिंह जयन्ती।
🔅 सेकेंड लेफ़्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे पुण्य दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 विश्व जनसंख्या दिवस।

कृपया ध्यान दें जी

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌹आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌹

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: आज का राशिफल, मंगलवार 11 जुलाई 2023
Next: आज का राशिफल, बुधवार 12 जुलाई 2023

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d