हिसार : हरियाणा होमगार्ड स्वयं सेवक जवानों को ड्यूटी के दौरान प्राकृतिक रूप से मृत्यु होने पर हरियाणा सरकार द्वारा पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा भी कल्याण कोष से दो लाख रुपये की राशि दी जाती है।

यह जानकारी देते हुए जिला आदेशक सदासुख कल्सन ने बताया कि होमगार्ड स्वयं सेवक जवानों को सडक़ दुर्घटना में मृत्यू होने पर एचडीएफसी बैंक द्वारा 50 लाख रुपये की राशि परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बीतें दिनों जिले में कार्यरत दो जवानों की ड्यूटी के दौरान सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिनमें गांव चुली बागडिय़ान से मनोज कुमार तथा श्यामसुख से सुनील कुमार शामिल हैं।
Read More : हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम, पुलिस के पुख्ता प्रबंध
सदासुख कल्सन ने बताया कि आज विभाग द्वारा होमगार्ड स्वयं सेवकों के परिजनों को एचडीएफसी बैंक द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए 50-50 लाख रुपये की राशि के चेक वितरित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राशि से स्वयं सेवकों को तो नहीं लाया जा सकता, लेकिन उनकी जिम्मेदारियों को पूरा जरूर कर सकती हैं।
About The Author














