हिसार : अणुव्रत समिति हिसार द्वारा अणुव्रत अमृत महोत्सव के समापन पर राष्ट्रव्यापी इको फ्रेंडली फेस्टिवल अभियान के अन्तर्गत अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य तपो मूर्ति मुनिश्री पृथ्वी राज व मुनिश्री देवेन्द्र कुमार के पावन आशीर्वाद से तिलक होली कार्यक्रम का आयोजन न्यु इंडिया कान्वेंट स्कुल, विवेक नगर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुंभारभ विनोद जैन के अणुव्रत गीत से शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सुभाष शर्मा व अजय कुमार थे।

इस मौके पर राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समिति द्वारा पूरे देश में अणुव्रत इको फ्रेंडली फेस्टिवल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है इससे पूर्व भी समिति द्वारा अनेक सामाजिक गतिविधियां आयोजित करवाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें अपने त्यौहार सादगीपूर्ण मनाने चाहिएं। होली पर पानी की बर्बादी व कैमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करने की बजाय इको फ्रेंडली तिलक होली मनानी चाहिए। प्राचार्य सुभाष शर्मा को समिति की ओर से अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी 24 मार्च को होने वाले राष्ट्रव्यापी इको फ्रेंडली फैस्टिवल अभियान के अंतर्गत तिलक होली मनाने के लिए शहर वासियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, दर्शन लाल शर्मा, अजय सोनी, सतपाल, अनिल जैन, नत्थुराम जैन, राजकुमार सोनी विनोद जैन व स्कुल का स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
About The Author














