तीन दिन के प्रवास पर हिसार पहुंची गुरु मां उषा, पर्यावरण जागरूकता अभियानों में पिछले 35 सालों से सक्रिय एवं वर्ड क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन की ब्रांड अंबेसडर हैं गुरु मां उषा
हिसार : गुरु मां उषा दिल्ली बृहस्पतिवार को दिल्ली से हिसार स्थित श्री सिद्ध महामृत्यंज शक्ति पीठ पहुंची। गुरु मां उषा दिल्ली एनसीआर में स्प्रिचुअल हिलर के तौर पर काफी प्रसिद्ध हैं। आश्रम पहुंचने पर स्वामी सहजानंद सरस्वती और अन्य पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि गुरु मां हाल ही में जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड समेत 12 देशों की यात्रा कर वापस लौटी हैं। वे पर्यावरण जागरूकता अभियानों में पिछले 35 सालों से सक्रिय हैं और इस समय वर्ल्ड क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन की ब्रांड अंबेसडर हैं। सभी जगहों पर गुरु मां ने अपने प्रवचनों में भारत की सनातन संस्कृति की महानता को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से वहां के लोगों का मार्गदर्शन किया।

गुरु मां उषा ने कहा कि हमें परमात्मा का हर दिन आभारी होना चाहिए। ईश्वर ने जिस हाल में रखा है, उस पर कोई शिकायत नहीं करनी चाहिए। ईश्वर का आभार प्रकट करने से संबल प्राप्त होता है, जिससे व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस नहीं करता है। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती के चलाए अभियान ‘मेरी शान-मेरा थैला, क्यों करें हम राष्ट्र को मैला’ से जुडक़र दिल्ली एनसीआर में जागरूकता अभियान को समर्थन दिया था।
About The Author














