Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • हिंडेनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
  • Haryana
  • India
  • Media - Vision india News
  • Politics

हिंडेनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

visionindia March 13, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

चंडीगढ़ : हिंडेनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने आज चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए हरियाणा के संयोजक बनाए गए सुभाष चोपड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ मार्च किया। इस मौके पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके मार्च को रास्ते में रोकने की कोशिश की। इसके विरोध में पार्टी के 3 कार्यकारी अध्यक्षों, करीब 2 दर्जन विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों समेत सैंकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस थाने में दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बेरोजगारी, महंगाई, पुरानी पेंशन स्कीम, बुढ़ापा पेंशन, 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट समेत भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, घोटालों व झूठे वादों की याद दिलाई। इसी दौरान पार्टी नेताओं ने राज्यपाल प्रतिनिधि को हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी जांच की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है और गलत तरीके से बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। सरकार की नीतियों के चलते अमीर और गरीब के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के साथ 18 विपक्षी दल लगातार हिंडेनबर्ग रिपोर्ट की जांच ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से करवाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि यह मामला सिर्फ एक उद्योगपति से नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों की पूंजी से जुड़ा हुआ है।

दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र की भाजपा सरकार के साथ प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान अडानी ग्रुप से 25 साल तक सस्ती बिजली खरीदने का करार हुआ था। लेकिन मौजूदा सरकार ने करार की शर्तों में फेरबदल करके अडानी ग्रुप से महंगी बिजली खरीदी और जनता का करोड़ों रुपया लुटा दिया। इतना ही नहीं अडानी ग्रुप द्वारा लिखित करार से मुकर जाने के बावजूद उस पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। इसके चलते बिजली निगम को 1144 करोड़ का नुकसान हुआ। इस तरह केंद्र से लेकर प्रदेश तक मौजूदा सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई हैं। इसलिए कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक सरकार के असली चेहरे को उजागर करने में लगी है।

चौधरी उदयभान ने कहा कि अडानी ग्रुप के घोटाले की वजह से एलआईसी और एसबीआई को हजारों करोड़ का घाटा उठाना पड़ा। करीब 10 लाख निवेशकों की गाढ़ी कमाई भी डूब गई। इसलिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच जरूरी है। लेकिन सरकार जांच करवाने की बजाए विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। पुलिसिया बल प्रयोग और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को दबाने का प्रयास हो रहा है। लेकिन बीजेपी कांग्रेस के इतिहास को जान ले। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने दुनिया के सबसे क्रूर ब्रिटिश साम्राज्य का सामना किया और उसे देश से उखाड़ फेंका। कांग्रेसजन मौजूदा सरकार की तानाशाही का भी बिना डरे डटकर मुकाबला करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। राजभवन मार्च के बाद विधानसभा सत्र, उसके बाद 2 अप्रैल को ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम, और फिर 14 अप्रैल की ‘पर्दाफाश रैली’ के मंच से भी जनहित के मुद्दों को कांग्रेस पुरजोर तरीके से उठाएगी।

इस मौके पर सुभाष चोपड़ा ने पुलिसिया जोर-जबरदस्ती और सरकारी तानाशाही की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि वह हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे को दबाना और अडानी को बचाना चाहती है। लेकिन सच्चाई को दबाने की जितनी कोशिश होती है, वह उतनी ही ताकत से उभरकर बाहर आती है।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: शहीद वीरेंद्र सिंह की शहीदी दिवस, बेटे की याद में पिता आंखें हुई नम
Next: मेले में हरियाणवी तथा पंजाबी कलाकार देंगे प्रस्तुतियां जानिए कहां और कब होगा मेला

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d