हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के पौत्र भव्य बिश्नोई का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ है आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई कुलदीप बिश्नोई के पुत्र हैं। सूत्रों की माने तो भव्य बिश्नोई का रिश्ता राजस्थान बीकानेर की रहने वाली आईएएस परी बिश्नोई के साथ हुआ है। परी बिश्नोई ने भारत की सर्वश्रेष्ठ सेवा पर विराजमान आईएस 2020 में 30 वी रैंक प्राप्त की थी। इस रिश्ते में कितनी सच्चाई है यह समय आने पर ही पता चलेगा। पिछले दिनों भव्य बिश्नोई व मेहरीन पीरजादा की सगाई हुई थी लेकिन यह टूट गई थी भव्य बिश्नोई की उन दिनों की सगाई काफी चर्चा में रही थी वे सोशल मीडिया पर छाई हुई थी।

भव्य बिश्नोई छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भव्य बिश्नोई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक है। भव्य बिश्नोई के दादा भजन लाल बिश्नोई हरियाणा में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री थे। 2011 में उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई ने हिसार लोकसभा सीट जीती थी। 2014 में कुलदीप बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा। भव्य बिश्नोई ने भी 2019 में कांग्रेस की सीट पर हिसार लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ा था। जो तीसरे स्थान पर रहे थे। वर्तमान में भव्य बिश्नोई आदमपुर विधायक हैं उनके पिता कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से आदमपुर सीट जीतकर विधायक बने थे। भाजपा में जाने के बाद उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी। आदमपुर के उप चुनाव हुए जिसमें भाजपा से भव्य बिश्नोई को टिकट मिली और जीत दर्ज हुई।