Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में उमड़ रही भीड़ दे रही बदलाव के संकेत : कांग्रेस
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • Politics

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में उमड़ रही भीड़ दे रही बदलाव के संकेत : कांग्रेस

visionindia March 25, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हरियाणा के हिसार में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में उमड़ रही भीड़ प्रदेश में बदलाव के संकेत दे रही है। यह विचार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभारी ने बरवाला विधानसभा हलके के ढाणी गारण में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे भूपेन्द्र गंगवा द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। सैलजा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के अंदर कांगे्रस पार्टी की नीतियों को लेकर लोग उत्साहित हैं और लोग कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

गांव ढाणी गारण में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को संबोधित करती कुमारी सैलजा साथ हैं भूपेन्द्र गंगवा

आज देश के अंदर कमर तोड़ महंगाई ने जनता की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जिस तरह से हरियाणा में भाजपा-जजपा ने झूठे सब्जबाग दिखाकर जनता के वोट लेकर उनके हकों पर कुठाराघात किया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मंच का संचालन समाजसेवी मास्टर कर्मवीर जलंधरा ने किया। इस अवसर पर गांव रेशमा देवी ने गांव की ओर से कुमारी सैलजा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति का व देश की जनता का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि वे कभी झूठ की राजनीति नहीं करते और जनता की जो भी आवाज उठाते हैं सच्चाई के साथ उठाते हैं। इसीलिए संसद के अंदर राहुल गांधी को बोलने का समय नहीं दिया जाता। उन्होंने राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द करने पर बोलने पर कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्यायपालिका राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के साथ जरूर इंसाफ करेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि इस बार प्रदेश के अंदर और देश के अंदर आप लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी का साथ दें और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। वो दिन दूर नहीं जब देश और प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार होगी। आप लोगों की सरकार होगी तब जाकर हम इस कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी व अन्य समस्याओं को खत्म करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का बरवाला विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा व गारण के सरपंच व पूर्व सरपंचों ने मोटरसाइकिल के काफिलों के साथ कुमारी सैलजा व चौ. रामकिशन गुर्जर का सभा स्थल पर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हरपाल बूरा, रामनिवास राड़ा हिसार से पूर्व प्रत्याशी, अशवनी शर्मा प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस, लालबहादुर खोवाल चेयरमैन लीगल सेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र नारंग, अतर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रामनिवास राड़ा आदि उपस्थित थे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: हरियाणा की बड़ी खबरें, शनिवार 25 मार्च 2023
Next: मुख्यमंत्री की क्यूआर कोड से हुई एंट्री, लोकसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर हुई मीटिंग

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d