भाजपा ने लोकसभा 2024 के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते हरियाणा के हिसार में आज 4 लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र प्रमुखों और पन्ना प्रमुखों की बैठक हो रही है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, पार्टी प्रभारी बिप्लब देव, कृषि मंत्री जेपी दलाल, ओपी धनखड़, सुभाष बराला और प्रदेश के सांसद पहुंच गए। वे चार लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए।

जिसमें हिसार, सिरसा, भिवानी और कुरुक्षेत्र के 1620 शक्ति केंद्र प्रमुख व 387 अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री से लेकर शक्ति प्रमुख की एंट्री क्यूआर कोड से हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में पंजीकरण के लिए पांच शक्ति केंद्रों का एक बूथ बनाया गया था। सभी अपना आईकार्ड दिखाकर एंट्री कर रहे थे।
About The Author














