Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • भारत के पहले डीजीपी रैंक के ऑफिसर डॉ. एल आर बिश्नोई ने आसमान में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

भारत के पहले डीजीपी रैंक के ऑफिसर डॉ. एल आर बिश्नोई ने आसमान में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

visionindia March 27, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

जब आसमां से ऊंचा हो हौसला तो ऊंचाइयों से डरने की क्या बात है, जब डर हटा दिया दिल की गहराइयों से, तो हजारों फुट ऊंचाई से पैराजंपिंग भी क्या खास बात है। शायद इन्हीं पंक्तियों को मन में लिये हुए हिसार निवासी आईपीएस व मेघालय के डीजीपी डा. एल.आर. बिश्नोई ने 5 हजार फीट की ऊंचाई से 5 बार सफलतापूर्वक पैराजंपिंग करके इतिहास रच दिया है। वो डीजीपी की रैंक पर रहते हुए ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन गये हैं। हिसार में सेक्टर 15 निवासी डा. एल.आर. बिश्नोई के इस कारनामे पर मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी है।

हिसार निवासी आईपीएस व मेघालय के डीजीपी डा. एल.आर. बिश्नोई

इस बारे में डीजीपी डा. बिश्नोई ने बताया कि पैराजंपिंग के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता है और पूरी तरह पैरजंप के लिए योग्य साबित होने के बाद ही प्रशिक्षण तथा पैराजंप की अनुमति मिलती है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें ये अनुमति मिली पैराजंप के लिए अनुमति मिलने के बाद उनके लिए अपने परिजनों को मनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। हालांकि किसी तरह उन्होंने अपनी पत्नी तथा दोनों बेटों को राजी कर लिया और निकल पड़े एक नए इतिहास रचने के लिए। यूपी के गाजियाबाद हिंडन एयरबेस में गत 13 मार्च से उनका 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उनके साथ पैराजंप करने वालों मे कुल 20 लोग थे, मगर डीजीपी रैंक के वे अकेले अधिकारी थे। इस दौरान कई तरह के प्रशिक्षण दिए गए, जिनमें शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि 10 दिनों का गहन प्रशिक्षण के बाद उस पल का अनुभव किया, जिसके लिए वह बेताब थे। पैराशूट पहनने के बाद वह बहुत उत्साहित महसूस कर रहे थे, जैसे कि वे अपने देश को बचाने के लिए युद्ध के मोर्चे पर जा रहे हों।

हिसार निवासी आईपीएस व मेघालय के डीजीपी डा. एल.आर. बिश्नोई

युवा अधिकारियों के साथ ट्रेनी बनना एक शानदार अनुभव
उन्होंने बताया कि पहली बार जब वो पैराजंप कर रहे थे तो कुछ सेकंड के लिए डर के साथ उनका शरीर सुन्न हो गया था, विशेष रूप से बाहर निकलने से ठीक पहले लेकिन जैसे ही वह विमान से बाहर निकले, उनकी सारी चिंताएं दूर हो गईं। आसमान में तैरते समय वह अपने चेहरे पर ठंडी हवा महसूस कर कर रहे थे, क्योंकि वह उनका स्वागत कर रही थी। साथ ही बेबी क्लाउड से हाथ मिलाया। सुरक्षित लैंडिंग के दौरान यह शानदार अहसास था। 23 मार्च को उन्होंने 5वां पैराजंप किया, जो पूरी तरह से परफेक्ट रही। इस पैराजंप को देखने के लिए डीजीपी डा. बिश्नोई के पुत्र मोहित व सुमित बिश्नोई भी एयरबेस पहुंचे। इसके पश्चात उन्हें एक समारोह के दौरान एयरबेस मार्शल द्वारा पैराविंग्स से सम्मानित किया गया। यह क्षण डॉ. बिश्नोई के लिए एक यादगार लम्हा बन गया। अपने अनुभवों को साझा करते हुए डीजीपी बिश्नोई ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पैराजंप में बहुत सारी उम्मीदें हैं और किसी भी व्यक्ति के साहसिक कौशल को बदलने की क्षमता है। उन्होंने आशा जताई कि उनके इस प्रदर्शन के बाद युवा अधिकारियों के मन में पैराजंप के प्रति आकर्षण और बढ़ेगा। इसके लिए बस मन में रोमांच की भावना होनी चाहिए।

हिसार निवासी आईपीएस व मेघालय के डीजीपी डा. एल.आर. बिश्नोई

असम-मेघालय कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तथा मेघालय के डीजीपी डॉ. बिश्नोई के इस कीर्तिमान के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने भी उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने ट्वीट करके कहा कि हिंडन एयरबेस पर 5000 फीट की ऊंचाई से पांच पैराजंप के सफल होने पर बधाई। ऐसा करने वाले भारत के पहले डीजीपी रैंक के अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने यह गौरव प्राप्त किया है। वहीं मेघालय पुलिस ने 24 मार्च को ट्वीट करके डीजीपी के इस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी है। मेघालय पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि डीजीपी डॉ. एलआर बिश्नोई ने इतिहास बनाया है। डीजीपी का समर्पण और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है।

visionindianews.in

इस खास उपलब्धि पर डीजीपी डॉ. एलआर बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. बिश्नोई असम पुलिस में भी विशेष पुलिस महानिदेशक के पद् पर अपनी शानदार सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में डीजीपी डॉ. एलआए बिश्नोई की इस सफलता ने मेघालय और पूर्वोत्तर ही नहीं, बल्कि हरियाणा का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: सैंकड़ों किसान माटरसाईकिल पर दिल्ली के लिये रवाना, क्या करेंगे दिल्ली में जानिए
Next: हरियाणा पुलिस का आपरेशन ‘आक्रमण-5’ : हजारो अपराधी गिरफतार, भारी मात्रा में ड्रग्स, अवैध राशी, अवैध हथियार भी जब्त

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d