Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • कपास की गुलाबी सुण्डी पर वैज्ञानिको की रणनीति, क्या होगा समाधान, जानिए
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • Science
  • Tech
  • World

कपास की गुलाबी सुण्डी पर वैज्ञानिको की रणनीति, क्या होगा समाधान, जानिए

visionindia March 30, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के फ्लैचर भवन में बीटी कपास में गुलाबी सुण्डी के प्रकोप एवं प्रबंधन रणनीति विषय पर हितधारकों की प्री-सीजन रिव्यू मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर . काम्बोज ने की। इस मीटिंग में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों, कपास से जुड़ी बीज कंपनियों व किसानों ने भाग लिया व कपास की फसल की आगामी स्थिति पर मंत्रणा कर रणनीति तैयार की।

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि उत्तर भारत के जिन क्षेत्रों में नरमा का उत्पादन किया जाता है उनकी भौगोलिक स्थिति व मृदा जांच करवाकर उर्वरा शक्ति के बारे में भी जानना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कपास फसल में गुलाबी सुण्डी, सफेद मक्खी, पत्ता मरोड़ रोग जैसी अनेक समस्याओं का समाधान करना जरूरी है। उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर नरमा पर आधारित संयुक्त एडवाइजरी जारी करते रहे ताकि किसानों को कपास से संंबंधित किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मीटिंग में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में कपास की आगामी स्थिति पर मंत्रणा कर रणनीति तैयार की। अनुसंधान निदेशक डॉ. जीतराम शर्मा ने बताया कि कपास की फसल में कीट प्रबंधन व देशी कपास के बीज उत्पादन से संबंधित महत्पपूर्ण जानकारियां किसानों तक समयानुसार पहुंचानी आवश्यक है ताकि उन्हें उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने बताया कि बिजाई के समय नहर के पानी की व्यवस्था होने से भी किसानों को लाभ मिलेगा।

visionindianews.in

कपास अनुभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव ने हरियाणा राज्य में उगाई जाने वाली नरमा फसल के बेहतर प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। लुधियाना के कृषि विश्वविद्यालय से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. परमजीत सिंह ने पंजाब राज्य में नरमा फसल संबंधित अनुभवों को साझा किया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (कपास) डॉ. आर.पी.सिहाग ने सरकार द्वारा किसानों को फसलों से संबंधित दी जा रही स्कीमों के बारे में बताया। साथ ही किसानों से टपका विधि को ज्यादा से ज्यादा अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कपास के बीज तैयार करने वाले किसानों को समय-समय पर सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर कॉटन रिसर्च, सिरसा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ऋषि कुमार ने गुलाबी सुण्डी, सफेद मक्खी व पत्ता मरोड़ के लिए की गई सिफारिशों और उत्तरी भारत में नरमा के अच्छे उत्पादन के लिए रणनीति पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

इस मीटिंग में कपास उगाने वाले जिले सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कैथल, चरखी-दादरी व झज्जर जिलों के उप-निदेशक (कृषि) व अन्य कृषि अधिकारियों व किसानों ने भाग लिया। कपास फसल के बीज उत्पादन से जुड़ी निजी बीज कंपनियां राशी सीड, श्री राम बॉयो सीड, सीड वक्र्स, अंकुर सीड, अजीत सीड के प्रतिनिधियों ने इस मीटिंग में भाग लिया व गुलाबी सुण्डी के प्रबंधन में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दिखाई। इस रिव्यू मीटिंग में मौजूद किसानों ने बीते साल अपने-अपने क्षेत्र में कपास की स्थिति व उसमें आई समस्याओं से अवगत कराया, जिनका वैज्ञानिकों ने निवारण भी बताया।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: देश विदेश के मुख्य समाचार, वीरवर 30 मार्च 2023
Next: एडीजीपी श्रीकांत जाधव व मंडल आयुक्त गीता भारती ने रामनवमी पर 101 कन्याओं का पूजन किया

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d