Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • एमेजॉन देगा 10 हजार नौकरिया, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Politics

एमेजॉन देगा 10 हजार नौकरिया, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

visionindia April 2, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हरियाणा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राज कुमार मक्कड़ ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत आने वाले कुछ ही समय में प्रदेश में एमेजॉन के माध्यम से 1500 मूक-बधिर दिव्यांगजनों को रोजगार प्रदान किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।  वे रविवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किए गए खुले दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं को सुनने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार दिव्यांग को सक्षम बनाना चाहती है, इसलिए एमेजॉन के साथ 10 हजार नौकरियों के लिए समझौता हुआ है।

दिव्यांगों के लिए लघुसचिवालय में भुतल पर स्थापित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में सोमवार से हैल्प डैस्क शूरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के बीच प्रशासन कड़ी का काम करता है। इसलिए संबंधित विभाग दिव्यांगजनों के लिए क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि संबंधित दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध हो सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य है। यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए सीएससी सैंटर पर ऑन-लाईन करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा आसान शर्तो पर ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 70 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न बंकों माध्यम से ऋण प्रदान किए जा रहे है।


राज्य आयुक्त ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में दिव्यांगजनों की फीस को नि:शुल्क कर दिया गया है।  इसके अतिरिक्त सरकारी सेवाओं में आवेदन फीस को भी अनुसूचित जाति के बराबर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार पारदर्शी ढंग से दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है।

राज्य आयुक्त मक्कड़ ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक ही मकसद है कि पात्र दिव्यांगों को उनके लाभ से वंचित न रखा जाए। दिव्यांगों के अधिकार उनके हक हैं, जो कि उनको हर हाल में मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 97 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में हरियाणा के गठन होने से अब तक के समय का बैकलॉग भरा जाएगा, जिसमें उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों समेत चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में जिस वर्ग के पद अधिक भरे गए हैं, उनमें कट लगाया जाएगा और दिव्यांगजनों को उनका हक दिलाया जाएगा। इसके साथ-साथ पदोन्नति में आरक्षण का लाभ भी प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में अब तक अनुसूचित जाति वर्ग व दिव्यांगजनों को उनके रोस्टर अनुसार पदों पर नियुक्ति नहीं दी गई। पदोन्नति में लाभ मिलना तो दूर की बात है, जबकि ये कॉलेज सरकार से 95 प्रतिशत तक सरकारी सहायता का अनुदान लेते हैं।

visionindianews.in_-1

उन्होंने खुले दरबार में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जिला रैड कॉस सोसायटी सहित दिव्यांगों से सीधे जुडें़ सभी विभागों से संबंधित जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. रीना जैन, डीएसडब्ल्यूओ महाबीर गोदारा, एसएसए से ज्ञान चंद, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, सेवानिवृत जिला समाज कल्याण अधिकारी दलबीर सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: पिकअप व ट्रक की भिड़त में 5 की मौत, सालासर से माथा टेककर आ रहे थे स्याहड़वा निवासी
Next: अश्लील विडियों भेजकर युवती को किया ब्लैकमेल, पैसे की डिमांड मामला दर्ज

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d