हरियाणा के हिसार में शनिवार को सुबह शहरी स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री व विधायक हिसार डॉ. कमल गुप्ता व महापौर गौतम सरदाना ने रोडवेज की हिसार से मथुरा,आगरा के लिए नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के उद्घाटन के मौके पर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, सयुंक्त आयुक्त बेलीना सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, हिसार रोडवेज के जीएम राहुल मित्तल, अधिकारी व कर्मचारी मोजूद रहे

निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार फतेहाबाद एवं सिरसा समेत अन्य शहरों की जनता के लिए आज का दिन बहुत खुशी का दिन है। अब हिसार, फतेहाबाद एवं सिरसा के लोगों को सीधे हिसार से वृन्दावन के लिए दर्शन हेतु सीधी बस सुविधा मिल गई है। सरकार लगातार जनता कि भावनाओ का ख्याल रख रही है
24 अप्रैल हरियाणा के हिसार में आएगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, दीक्षांत समारोह में होगी मुख्यातिथि

महापौर गौतम सरदाना के ने बताया की बस मे कुल 56 श्रदांलू इस यात्रा पर जा रहे हैं और जिनमे हमारे पार्षद भूप सिंह रोहिला भी शामिल है वे चाहते हैं कि सभी श्रदालुओं की यात्रा सफल हो और उनकी मनोकामना पूरी हो उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति हीं एक ऐसा मार्ग है जिस से मन को शांति मिलती है | शहर के बहुत से लोगों की यह मांग थी कि हिसार से वृन्दावन की बस सेवा शुरू हो | जो अब हमें पूरी का शोभाग्य प्राप्त हुआ है |
हिसार नगर निगम पार्षद वार्ड 8 से भूप सिंह रोहिल्ला ने इस रूट के लिए नगर निगम हाउस की मीटिंग में अजेंडा रखा था जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला खुद इस बस मैं वृंदावन के लिए गए हैं

बस जाने व आने का यह रहेगा समय
बस की क्षमता भी 56 सीट की हीं है। यह बस सुबह 9.40 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 6 बजे मथुरा , बस रात को 7:30 पर आगरा रुकेगी, सुबह 7 बजे आगरा से रवाना होते हुए 8:20 पर मथुरा से चलेगी जो रात 5 बजे हिसार पहुंचेगी।
About The Author














