हरियाणा में हिसार के जानेमाने डॉक्टर के बेटे ने फरीदाबाद कीे डॉक्टर से गोवा में शादी करने के बाद एयरपोर्ट पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे व परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की मुलाकात जीवन साथी डॉट काम के जरिए हुई थी।
होटल में एडीजीपी टीम का छापा, 7 युवक व 1 महिला आपत्तिजनक हालत में मिले जानिए पूरा मामला

आरोप है कि दहेज में 25 लाख रुपए देने के बाद भी लड़के के ससुराल वाले बीएमडब्यूए कार मांग रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर-9 की रहने वाली युवती पेशे से डॉक्टर हैं। उनकी शिकायत पर सेक्टर-8 थाने में FIR दर्ज हुई है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पिता ने जीवन साथी डॉट पर उनका यायोडेटा डाला था। उसे देखकर हिसार के रहने वाले अबीर कार्तिकेय गुप्ता के परिवार वालों ने पिता से संपर्क किया।

अबीर के माता-पिता आभा गुप्ता और अरविंद गुप्ता भी डॉक्टर हैं। हिसार में उनका अस्पताल है। उन्होंने बताया कि अबीर नेपाल की यूनिवर्सिटी से ईएनटी की स्पेशलिटी कर रहा है। दोनों का रिश्ता मंजूर होने के बाद 25 जनवरी, 2023 शादी की तारीख तय हो गई।इसके बाद गोवा के एक महंगे होटल में शादी हुई, जिसका सारा खर्च उनके पिता ने उठाया।
लव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़की, नौकरानी बनकर चुराए जेवरात व लाखो की नकदी जानिए पूरा मामला
आरोप है कि फेरे होने बाद अबीर के माता-पिता ने बीएमडब्लयू कार की मांग रख दी और कहा कि वे दुल्हन को तभी साथ लेकर जाएंगे जब यह मांग पूरी होगी। पीड़ित के पिता ने किसी तरह हाथ जोड़कर बेटी की विदाई की। गोवा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चैकिंग के बाद पीड़ित युवती को अकेली बैठी छोड़कर अबीर थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गया।
अनैतिक कार्य करने व हुदगबाजी करते हुए कैफे संचालक सहित 8 लड़कों व महिला को क्या गिरफ्तार
About The Author














