भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर मांडी के आह्वान पर व जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह ख्यालिया के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा ने जहर मुक्त खेती को लेकर विशेष अभियान चलाया। श्रीअन्न अभियान को 22 मंडलों में चलाया गया। किसान मोर्चा के सभी मंडलों के जिला व मंडल पदाधिकारियों ने हर खेत खलियान तक जाकर किसानों से बात की व किसानों से आग्रह किया कि आप जैविक खेती की तरफ ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें।
24 अप्रैल हिसार आएगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, दीक्षांत समारोह में होगी मुख्यातिथि

जैविक खेती जहर मुक्त खेती व बगैर खर्चे की खेती होती है। पदाधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि आप पेस्टिसाइड खाद मुक्त खेती कर बढिय़ा लाभ कमा सकते हैं व खुशहाल बन सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सत्यवान कड़वासरा ने बताया कि किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ख्यालिया ने हिसार जिला व मंडल के सभी पदाधिकारियों के अलावा सभी किसान भाइयों और बहनों को इस जहर मुक्त खेती व श्रीअन्न अभियान से जुडऩे का आह्वान करते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों को जहर मुक्त खेती के बारे में बताएं। भारतीय जनता पार्टी ने 9 से 14 अप्रैल तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया हुआ है।
हरियाणा में खुलेंगे 270 नए पीएम-श्री स्कूल, जीरो ड्रॉप आउट नीति पर किया जा रहा काम-सीएम

इस दौरान किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर श्रीअन्न व जहर मुक्त खेती को लेकर जन जागरण अभियान चलाया है। इस अभियान में किसानों ने भी बहुत रूचि दिखाई व जहर मुक्त खेती के बारे में अच्छे से सुना और इसके बारे में और किसानों को भी जोडऩे का विश्वास दिलाया। जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ख्यालिया व तमाम पदाधिकारियों ने हिसार जिला के 22 के 22 मंडलों में यह अभियान चलाया।
डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से 50 लाख की मांगी फिरौती,आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, बुढ़ापा पेंशन में सरकार ने बनाए नए नियम