Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में होगा चुनाव,13 मई को आएगा परिणाम
  • Haryana
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Politics

यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में होगा चुनाव,13 मई को आएगा परिणाम

visionindia April 9, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

लखनऊ।उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है।उत्तर प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय का चुनाव होगा।पहले चरण में मतदान चार मई और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। 13 मई को परिणाम आएगा। मेयर और पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा और नगर पालिका व नगर पंचायत का चुनाव बैलट पेपर से होगा।

24 अप्रैल हिसार आएगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, दीक्षांत समारोह में होगी मुख्यातिथि

यूपी नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा।यूपी के 17 महापौर और 1420 पार्षद का मतदान EVM से होगा। नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा।इसके अलावा चुनाव आयोग ने संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस लगाने के निर्देश दिए हैं।नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों का बैलट पेपर से मतदान होगा।इसके अलावा 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी बैलेट पेपर से होगा।

कांग्रेस सरकार बनने पर स्वीटी जैसे खिलाड़ियों को बनायेगे डीएसपी-हुड्डा

इस दिन मिलेंगे उम्मीदवारों को सिंबल

निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है। इसके साथ ही पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को प्रतीक (निशान) 21 अप्रैल को मिलेगा और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल के मिलेगा।इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है।इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर हैं, जिनमें से 22983728 पुरुष वोटर हैं और 20248099 महिला वोटर हैं।

पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान

यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर जिलों में मतदान होगा।

डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से 50 लाख की मांगी फिरौती,आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

दूसरे चरण में इन जिलों में मतदान

दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में मतदान होगा।

यूपी सरकार ने जारी की थी अधिसूचना

इससे पहले नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर यूपी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी।इसमें आरक्षित सीटों को लेकर भी जानकारी दी गई थी।इसमें बताया गया था कि कौन-सी सीट से समाज के किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है। बताते चलें कि यूपी निकाय चुनाव को लेकर पिछले साल से तैयारी चल रही थी,लेकिन ओबीसी आरक्षण को लेकर पेंच फंस रहा था और फिर हाई कोर्ट द्वारा बिना आरक्षण के चुनावों का ऐलान भी हुआ था। उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई‌ फिर कमेटी बनी और अब ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होंगे।

visionindianews

सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश की 760 नगर निकायों में नगर निगम के मेयर, नगर पालिका-नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद के लिए पिछले साल दिसंबर में ही चुनाव कराए जाने की तैयारी थी। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण भी जारी कर दिया था,लेकिन आरक्षण को लेकर मामला हाईकोर्ट में चला गया।हाईकोर्ट ने बगैर ओबीसी आरक्षण के तत्काल चुनाव कराने का आदेश दिया तो यूपी सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी सरकार ने रिटायर्ड जज राम औतार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय ओबीसी आयोग का गठन किया था,जिसने अपनी सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपी और कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया।इसी के बाद चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल 198 नगर पालिका परिषद और 493 नगर पंचायतें हैं।नगर निगम में मेयर और पार्षदों को चुना जाता है,जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद चुने जाते हैं।

हरियाणा के पूर्व सीएम की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे जानिए कहां जा रहे थे

पिछली बार क्या थे परिणाम

साल 2017 में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की थी।भाजपा ने 16 में से 14 नगर निगमों पर काबिज हुई थी। 1300 में से 597 पार्षद भाजपा के थे। 198 नगर पालिकाओं में से 70 और 438 नगर पंचायतों में से 100 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।कांग्रेस एक भी नगर निगम नहीं जीत पाई थी।कांग्रेस ने सिर्फ 9 नगर पालिका और 17 नगर पंचायत पर जीत दर्ज की थी।बसपा 2 नगर निगम पर कब्जा किया था।

हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, बुढ़ापा पेंशन में सरकार ने बनाए नए नियम

जेडीयू भी लड़ेगी नगर निकाय चुनाव

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।जेडीयू के संयोजक सतेंद्र पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अगले महीने नीतीश कुमार भी प्रचार करने के लिए आ सकते हैं।

अच्छी खबर : हिसार से वृन्दावन रोडवेज बस शुरू, श्रदालुओं को होगा बहुत फायदा

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी-ऊर्जा मंत्री
Next: इतिहास में आज,10अप्रैल 2023

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d