Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • हरियाणा कोविड संक्रमण से निपटने के लिए तैयार, राज्य में की गई मॉक ड्रिल- स्वास्थ्य मंत्री
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Politics
  • Science
  • World

हरियाणा कोविड संक्रमण से निपटने के लिए तैयार, राज्य में की गई मॉक ड्रिल- स्वास्थ्य मंत्री

visionindia April 10, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

चण्डीगढ : हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियों के संबंध में आज विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के मदेनजर हमने बकायदा आईसोलेटेड कमरे तैयार रखने हैं, आक्सीजन तैयार रखनी हैं, दवाईयां इत्यादि की तैयारी पूरी रखनी है, जबकि ऐसे मरीजों का इलाज सिमटोमैटिक होना है क्योंकि जिन मरीजों को कोविड के लक्षण हैं उनको वहीं संबंधित दवाईयां दी जाएगी। इसी कड़ी में उनके द्वारा आज अंबाला में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए की जा रही मॉक ड्रिल के तहत तैयारियों का जायजा भी लिया गया।

Also read :- मंत्री अनिल विज का अनोखा अंदाज, इस बार कड़े तेवर नही कुछ और बना चर्चा का विषय जानिए

अंबाला के नागरिक अस्पताल में कोविड को लेकर पूरी तैयारी-विज

तैयारियों के लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज कोरोना को लेकर अंबाला में पूरी तैयारियां की गई है और राज्य के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की जा रही है कि कोविड अगर पूरी ताकत से आए तो उसके लिए हम कितने तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां पर मैंने आक्सीजन के बारे में चैकिंग की है, आईसोलेषन बैड चैक किए हैं, आक्सीजन का फलो चैक किया है, आक्सीजन के प्लांट को चलाकर देखा है क्या आक्सीजन है या नहीं है। इसके अलावा, डायल 108 से एंबूलेंस बुलाकर भी चैक किया जा रहा है, कि एंबूलेंस कितने मिनट में पहुंच रही हैं। इसी प्रकार, डायल 112 से पुलिस की गाडी भी बुलाई गई है, क्योंकि कई बार वह गाडी भी अपेक्षित होती है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर यहां पर दवाईयां भी उपलब्ध है अर्थात इनकी पूरी तैयारी है।

स्वास्थ्य संस्थाओं और 100 से अधिक सभा/ भीडभाड वाले क्षेत्रों में मास्क को अनिवार्य किया- विज

देष के कुछ राज्यों में 24 घंटे मास्क पहनने के ऐलान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने अपने प्रांत की स्थिति देखनी होती है। उन्होंने कहा कि अभी हमने स्वास्थ्य संस्थाओं में मास्क को अनिवार्य कर दिया है और 100 से अधिक सभा/ भीडभाड वाले क्षेत्रों में मास्क को अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभाओं को बंद करके अफरा-तफरी नहीं मचाना चाहते, यदि किसी ने सभा करनी है तो वे करें पंरतु 100 से अधिक सभाओं में सभी को मास्क पहनना होगा।

Also Read :- हरियाणा में खुलेंगे 270 नए पीएम-श्री स्कूल, जीरो ड्रॉप आउट नीति पर किया जा रहा काम-सीएम

फरीदाबाद व गुरूग्राम में दिल्ली का भी मरीज आ रहा है- विज

दूसरे राज्यों से हरियाणा में आने वाले मरीजों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज हरियाणा में आ गया तो आ गया, पिछली बार भी बाहर से मरीज हरियाणा में बहुत आए थे। उन्होंने कहा कि आज की तिथि में देेखें में राज्य के गुरूग्राम व फरीदाबाद में 69 प्रतिषत मरीज आ रहे हैं और फरीदाबाद व गुरूग्राम में दिल्ली का भी मरीज आ रहा है।

‘‘कोविड राष्ट्रीय दिक्कत, जो नहीं करेंगे, हमें उनसे करवाना आता है’’- विज

गुरूग्राम में प्राईवेट अस्पतालों में मॉक ड्रिल के लिए आयोजित बैठक में भाग न लेने और मॉक ड्रिल न होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय दिक्कत है, इसमें कोई सरकारी क्या या कोई प्राइवेट क्या, जो नहीं करेंगें, हमें उनसे करवाना आता है।

Also Read :- ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी-ऊर्जा मंत्री

जायजा के दौरान दिए आवष्यक दिषानिर्देष

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी का दौरा करते हुए मॉकड्रिल के तहत जो तैयारियां की गई हैं उन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने विस्तार से डॉक्टरों से कोरोना से बचाव बारे जो कार्य किए जा रहे है उसकी भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अस्पताल में मरीजों से किया संवाद

उन्होंने मॉकड्रिल के तहत सबसे पहले नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर ईलाज करवाने आए मरीजों से भी बातचीत करते हुए जो चिकित्सा सुविधा दी जा रही है उसकी जानकारी हासिल की। बैड नम्बर 11 पर उपचारधीन महिला से भी बातचीत की तथा अपने समक्ष एक मरीज की ईसीजी भी करवाई। इसके उपरान्त उन्होंने आक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया। प्रतिदिन कितनी ऑक्सीजन की खपत चाहिए और यहां पर कितनी ऑक्सीजन उपलब्ध है उसकी भी समीक्षा की।

अस्पताल के वार्डों में जाकर लिया जायजा

विज ने निरीक्षण के क्रम में आईसोलेशन वार्ड में जाकर जो तैयारियां की गई हैं उसकी समीक्षा करते हुए कितने ऑक्सीजन बैड तथा कितने नॉन आक्सीजन तथा बैडो पर आक्सीजन कैसे पहुंच रही है उसकी भी जानकारी हासिल की। उन्होनें पीएमओ को निर्देश दिए कि आईसोलेशन वार्ड पर यह स्लीपे चस्पा करवानी सुनिश्चित करवाएं की कोविड का कोई भी पेशेन्ट यहां पर अभी दाखिल नहीं हैं, ताकि कोई भी दूसरा मरीज यहां पर न आ सकें।

Also Read :- हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, बुढ़ापा पेंशन में सरकार ने बनाए नए नियम

डायल 108 व डायल 112 की समय अवधि का लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एम्बूलेंस 108 व पुलिस की 112 नम्बर डायल की वास्तविकता जानने के लिए अपने मोबाईल से फोन कर उन्हें नागरिक अस्पताल में पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने फोन कर यह भी जांचा की किस समय यह गाडिय़ां पहुंचेगी। फोन के उपरान्त दो मिन्ट बाद एम्बूलेंस 108 व चार मिनट के बाद पुलिस की डॉयल 112 नम्बर गाड़ी पहुंची। स्वास्थ्य मंत्री ने एम्बूलेंस चालक से जानकारी हासिल की गई कि एम्बूलेंस में आक्सीजन के कितने सिलेंडर है, वे सिलेंडर कहां से भरवाते है, रिकार्ड मैन्टेन करते है या नहीं, इस बारे भी जाना। इसी प्रकार, डॉयल 112 पर तैनात सब इंन्स्पेक्टर पालाराम से भी जानकारी हासिल की कि यदि किसी मरीज को ले जाना पड़े तो मरीज को ले जाने के लिए क्या-क्या इतंजाम हैं।

पीएमओं को स्प्रे व कर्टन इत्यादि के दिए निर्देष

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण के दौरान पीएमओ को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में स्प्रे करवाना सुनिश्चित करवाएं तथा सभी जगहों व दरवाजों पर एयर कर्टन लगवाएं, कोई भी दरवाजा खुला नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण करते हुए डॉक्टरों से कोविड संक्रमण के दृष्टिगत प्रतिदिन होने वाले कोविड टेस्टिंग के बारे में भी जानकारी ली। कितने लोगों की टेस्टिंग हो रही हैं उस बारे जानते हुए प्रीकॉषन डोज के लिए प्रेरित करने बारे निर्देष दिए और कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को प्रीकॉषन डोज लगवाना सुनिश्चित करवाएं।

Also Read :- बंद रजिस्ट्रियों को दोबारा शुरू के आदेश जानिए कौन से क्षेत्र है शामिल

इस मौके पर पीएमओ डॉ0 राकेश सहल, डॉ0 विनय, डीएसपी रजनीश शर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, शैली खन्ना, बीएस बिन्द्रा, विपिन खन्ना, श्याम अरोड़ा, दीपक भसीन के साथ-साथ अन्य मौजूद रहें।

Also Read :- कांग्रेस सरकार बनने पर स्वीटी जैसे खिलाड़ियों को बनायेगे डीएसपी-हुड्डा

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: महिलाएं कब होती हैं ज्यादा खुश और कब होती हैं दुखी…, घरों में लगाए जायेगें हेप्पीनेस चार्ट
Next: रिटायर्ड पेंशनर्ज ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, क्या की मांग जानिए

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d