हरियाणा सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। सरकार ने 49 आईएएस अधिकारियों का तबदला कर दिया है। आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को हिसार निगम आयुक्त लगाया है वही प्रदीप दहिया नूंह के डीसी होंगे।

आईएएस पंकज को वित्त विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। पंकज हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के सीईओ भी होंगे। मानी राम शर्मा श्रम आयुक्त होंगे। होने श्रम विभाग का विशेष सचिव का जिम्मा भी सौंपा गया है। सुजान सिंह एचएसवीपी के पंचकूला में प्रशासक होंगे। अंबाला की डीसी प्रियंका सोनी को अब पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार को रोहतक का नया डीसी नियुक्त किया गया है। मोनिका गुप्ता महेंद्रगढ़ की नई डीसी होंगी।
फरीदाबाद के डीसी का भी तबादला कर दिया गया है। विरेंदर कुमार दहिया को पानीपत का नया डीसी बनाया गया है। मनदीप कौर को फरीदाबाद का नया डीसी बनाया गया है। जगदीश शर्मा कैथल के डीसी होंगे। मोहम्मद इमरान रजा रेवाड़ी, प्रशांत पंवार अंबाला के नए डीसी होंगे।
About The Author














