हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में साढ़े 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिग दोपहर के समय अपने घर पर थी इस दौरान गांव का ही एक लड़का घर में घुस गयाा। नाबालिग लड़की के अनुसार घर में घुसे लड़के ने उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान किसी तरह से अपने आपको बचाया। सदर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर गांव के ही एक लड़के के खिलाफ धारा 450,354, 354A, 354D और 8 POCSO ACTके तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read :- अब खुले मे शराब, अनैतिक कारोबार, युवाओं को पथभ्रष्ट करने का अब नहीं होगा व्यापार-एडीजीपी

घर में अकेला पाकर की छेड़छाड़
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल की ग्याहरवीं कक्षा की छात्रा है। 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसी समय गांव का लड़का जबरदस्ती घर में घुस गया और अकेला पाकर वह छेड़छाड़ करने लगा।
Also Read :- यौन हिंसा आरोपी हरियाणा के मन्त्री संदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर रखा उपवास

पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज
पीड़िता के अनुसार इस दौरान लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया। किसी तरह से हाथ छुड़वाकर वह छत पर चली गई। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। लेकिन डर के कारण परिवार को नही बताई। पीड़ित नाबालिग ने हिम्मत करके सारी घटना अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद नाबालिग ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओ व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Also Read :- बिंदर दनौदा, सपना चौधरी ने किया बॉलीवुड अभिनेता के साथ शूट, जानिए हरियाणवी छोरे का धमाल
About The Author














