हरियाणा के 80 साल के बुजुर्गों की वर्तमान में क्या स्थिति है। उनकी क्या जरूरत है, वे पूरी हो रही है या नहीं। परिवार में उन्हें किस तरह रखा जा रहा है। इन सब बातों के सवाल तलाशते हुए प्रदेश सरकार बुजुर्गों को सम्मान दिलाएगी। इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत भिवानी और यमुनानगर को चुना गया है। जहां 80 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की स्थिति जांची जा रही है।
Also Read :- सपना चौधरी व मीका सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस होगी हिसार के हरियाणा गौरव मेले में जानिए कब

प्रदेश सरकार नए 80 साल से बड़े बुजुर्गों को सम्मान दिलवाने की दिशा में पहल की है। इसके लिए पुलिस टीमें सर्वे कर रही हैं कि कहां किस इलाके में कितने बुजुर्ग हैं उनकी मौजूदा स्थिति कैसी है क्या सुधार किया जाना चाहिए। इसके लिए पूर्व सीआईडी चीफ एवम वर्तमान में सीएमओ में सलाहकार अनिल राव को जिम्मा दिया गया है।
Also Read :- नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, ठग लापता, पुलिस जांच में जुटी
एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस मुद्दे पर काम किया जा रहा है दो जिले भिवानी और यमुनानगर को पहले इसके लिए चुना गया है जहां सर्वे किया जा रहा है। भिवानी में 16 हजार बुजुर्गों पर सर्वे किया जा चुका है। रिटायर्ड आईपीएस अनिल कुमार राव का कहना है कि सर्वे का कार्य पुलिस कर्मचारी कर रहे है।

अनिल राव ने 80 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को सम्मान दिलाने के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल आधार पर भिवानी और यमुनानगर में सर्वे चल रहा है। भिवानी पुलिस ने लगभग काम पूरा कर लिया है। भिवानी जिले में करीब 16 हजार ऐसे बुजुर्ग है, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है। अब उनकी स्थिति, उनकी जरूरतें, के बारे में डाटा तैयार किया गया है।
Also Read :- उकलाना को दो बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, वर्षों पुरानी थी दोनों मांगे
About The Author














