हरियाणा की डीसीएम टैक्सटाइल मिल एक बार फिर सुर्खियों में है। क्योंकि डीसीएम के गुलमोहर पार्क के नाम से काटे गए कॉलोनी को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम टेक्सटाइल ने नई कॉलोनी काट दी। जिसमे करीब 200 के आसपास प्लाट बेच भी दिए हैं। जिनकी किमत करोड़ो रूपये में है। कॉलोनी लगभग 67 एकड़ में काटी गई है। जिसमें 140, 160 व 180 गज के प्लाटो का साइज है। काटे गए प्लाटों की संख्या तक़रीबन एक हजार हैं।
Also Read :- तिरंगा हाथ में लेकर भाईजान’ को पीटा, पूरी वारदात CCTV में कैद , देखें

इससे पहले भी डीसीएम टेक्सटाइल मिल काफी सुर्खियों में रहा था जिसके चलते डीसीएम मिल की जमीन पर लगभग 130 घर बने हुए थे। जिनका कब्ज़ा कई वर्षो का था। जो प्रशासन द्वारा द्वारा गिराए गए थे।

इस मामले को लेकर डीटीपी वेद प्रकाश का कहना है कि कॉलोनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। आगामी आदेशों तक खरीद बेच व अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसको लेकर जल्दी एक बोर्ड लगा दिया जाएगा।
Also Read :- हरियाणा सरकार फ्री में देगी 5 लाख आपको करना है ये काम