Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • महिला आयोग की अध्यक्षा लड़कियों के बारे में दिया बेतुका  बयान वापिस ले : जमस
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • Politics

महिला आयोग की अध्यक्षा लड़कियों के बारे में दिया बेतुका  बयान वापिस ले : जमस

visionindia April 20, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

 जनवादी महिला समिति हरियाणा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा के युवा लड़कियों के बारे में दिए गए बयान की कड़ी निंदा करती है और उनसे बयान वापस लेने की मांग करती है। गौरतलब है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कल आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में आयोजित कानूनी और साइबर क्राइम जागरूकता शिविर में बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं। उन्होंने कहा है कि होटल जाने वाली लड़कियों को पता है, आरती करने नहीं जा रही, फिर कहती हैं दुष्कर्म हो गया।

Also Read :- #DCM की कॉलोनी का लाइसेंस सस्पेंड, लोगो के करोड़ो फंसे देखिए अब क्या होगा

Also Read :- तिरंगा हाथ में लेकर भाईजान’ को पीटा, पूरी वारदात CCTV में कैद , देखें
 जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष शकुंतला जाखड़, सचिव बबली लाम्बा व कोषाध्यक्ष निर्मला ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा से इस तरह की महिला विरोधी और अपराधियों को संरक्षण देने वाले बयानों की कतई उम्मीद नहीं की जाती। आयोग की अध्यक्षा को संवैधानिक बात करनी चाहिये अन्यथा उन्हें स्वयं भी किसी मंदिर में बैठकर आरती करनी चाहिये। यह पहली बार नहीं है कि जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने इस तरह बयान दिया है। इससे पहले भी जूनियर कोच यौन उत्पीडऩ मामले में भी रेनू भाटिया ने पीडि़ता से बिना बात किए आरोपी मंत्री संदीप सिंह को क्लीन चिट दे दी थी।

visionindianews

भिवानी के लोहारू में जिंदा जलाकर मारे गए नासिर और जुनैद की हत्या के आरोपी श्रीकांत पंडित के घर पहुंच कर भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने भाजपा सरकार की कठपुतली की तरह काम करने का सुबूत दिया था। महिला नेताओं ने कहा कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा की यह कार्यप्रणाली और मनुवादी सोच समझ उनके पद की संवैधानिक जिम्मेदारी व गरिमा के खिलाफ है। इस पद पर बैठी महिला से उम्मीद की जाती है कि वह लैंगिक दृष्टि से चीजों को समझते हुए कार्य करें ताकि समाज में असल में जागरूकता पैदा हो और महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित हो पाए। जनवादी महिला समिति मांग करती है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अपने बयान को तुरंत वापस लें अन्यथा राज्य भर में विरोध कार्रवाईयां आयोजित की जाएंगी।

Also Read :- ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को वर्दी उतरवाने व जान से मरने की दी धमकी जानिए पूरा मामला

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को वर्दी उतरवाने व जान से मरने की दी धमकी जानिए पूरा मामला
Next: हरियाणा सरकार ने 11आईएएस व एक एचसीएस का किया तबादला

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d