हरियाणा के हिसार के नजदीक सातरोड़ गांव के पास बाबा मस्तनाथ के नाम से अवैध कॉलोनी काटने पर सदर थाना पुलिस ने जिला नगर नियोजक की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरकार से अनुमति लिए बिना मस्तनाथ कॉलोनी ब्लॉक-ए नाम से नयी कॉलोनी बनाने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों उनकी मां सहित छह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिसार पुलिस ने बताया कि इस बारे में हिसार सदर थाना पुलिस ने जिला नगर योजनाकार वेद प्रकाश सहरावत की शिकायत पर सातरोड कलां गांव निवासी सुमित, उसके भाई संदीप, मां भतेरी, चचेरे भाई दीपक कुमार, परवेश, परवेश की मां बिमलेश के खिलाफ हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन आफ अर्बन एरिया एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने सरकार से लाइसेंस लिए बिना मस्तनाथ कॉलोनी ब्लॉक ए के नाम से नई कॉलोनी काट दी। कॉलोनी में इंटरलॉकिंग रोड़ बना दी और जमीन को कई प्लॉट के हिस्सों में बांट दिया। ऐसा करके इन्होंने राज्य के राजस्व को भी हानि पहुंचाई है।
19 सितंबर, 2022 को उपरोक्त सभी आरोपियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया रिस्टोरेशन ऑर्डर जारी किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने बताया कि इस बारे में मामला दर्ज कर इसकी जांच सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को सौंपी गई है।
शिकायतकर्ता का कहना है उक्त आरोपियों ने सातरोड़ के पास इंटरलॉकिंग रोड नेटवर्क (डीपीसी) का निर्माण करने उपरोक्त भूमि पर मस्तनाथ कॉलोनी ब्लॉक एक के नाम से एक अनधिकृत कॉलोनी का निर्माण किया। कॉलोनी के लेआउट प्लान के संचालन ने भूमि को टुकड़ों में उप- विभाजित किया।

डीपी ने 2 बार भेजा कारण बताओ नोटिस नहीं मिला कोई जवाब
3 दिन पहले गिराए अवैध निर्माण प्रशासन ने 3 दिन पहले मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जतिन दलाल के नेतृत्व में राजगढ़ रोड समेत अन्य जगहों पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की थी। राजगढ़ रोड पर अवैध निर्माण करने पर टाइल फैक्टरी, गोदाम सहित 18 अवैध निर्माण तोड़े थे।
6 thoughts on “अवैध कॉलोनी काटने पर दो भाइयों उनकी मां सहित छह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुवा”
Comments are closed.