हरियाणा के हिसार में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। शराब के नशे में कुछ युवक घर में घुस आए और उसके पेट पर लात मारी। जिससे उसके गर्भ में पल रहे 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने श्याम विहार कॉलोनी की रहने वाली सुनीता की शिकायत पर रोहित, मोनू और कपिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला सुनीता ने बताया कि 19-20 अप्रैल की रात को साढ़े 11 बजे वह और उसका बेटा वंश घर पर अकेले थे। उसके पति कमल सेक्टर 14 में काम पर गए हुए थे। पीछे से घर पर रोहित, मोनू और एक अन्य युवक घर के गेट पर आए।
Also Read :- अवैध कॉलोनी काटने पर दो भाइयों उनकी मां सहित छह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुवा

रोहित ने उसके पति का नाम लेकर गालियां दे रहा था। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने गेट नहीं खोला तो वह उसे तोड़ देंगे। जब उसने यह कहा कि वह उसे नहीं जानती तो रोहित ने कहा कि उसके पति कपिल ने ही उन्हें भेजा है। जब उसने घर पर जाकर बात करने की बात कही।
Also Read :- क्राइम : हरियाणा की गौशाला में कुल्हाड़ी से मर्डर, पुलिस जांच में जुटी

गेट का शीशा तोड़कर आए अंदर रोहित ने कहा कि कपिल उनके पास ही खड़ा है। वह डरने वाले नहीं है, जींद में व्यक्ति की हत्या करके आए हैं। रोहित ने अपनी बंदूक से गेट का शीशा तोड़ दिया और फिर घर के अंदर घुस गए। उन्होंने उसके साथ हाथापाई की और उसे धक्का देकर गिरा दिया। रोहित ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे कि उसकी ब्लीडिंग होनी शुरू हो गई। जिससे उसका 3 माह का गर्भ गिर गया।
Also Read :- क्राइम : ठेके के अऩ्दर घुसकर सैल्जमैन से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी मामला दर्ज
महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने शराब पी रखी थी। कपिल के हाथ में छुरा था और मोनू के हाथ में बोतल थी। जब उसने बचाव में शोर मचाया तो उसके मकान में किराए पर रह रही कुसुम आई और उसके पति को फोन किया। जिसके बाद सभी वहां से फरार हो गए।
Also Read :- क्राइम : एटीएम कार्ड बदलकर निकले 40 हजार, CCTV में कैद युवक पुलिस तलाश में जुटी