वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग में अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में वैश्य समाज के संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने व युवक-युवती के रिश्ते करवाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कमेटी का गठन किया गया। वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज कि व्यक्तियों को सामाजिक,धार्मिक, व्यापार व उद्योग के साथ-साथ राजनीतिक में भी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि काफी ऐसे काम होते हैं जो सरकार में हिस्सेदारी हुए बिना पूरे नहीं हो सकते हैं।
Also Read :- महामहिम राष्ट्रपति के हिसार दौरे को लेकर सिक्योरिटी, प्रोटोकोल तथा फ्लीट रिहर्सल आयोजित

समाज के व्यक्तियों की सरकार में हिस्सेदारी होने पर समाज के प्रतिनिधि पहले से ओर ज्यादा जनता की सेवा में अपना योगदान दे सकेगा। वैश्य समाज अपने दम पर हर काम करने में पूरी तरह सक्षम है फिर भी काफी ऐसे कार्य होते हैं जो सरकार के माध्यम से ही पूरे करवाएं जा सकते हैं। गर्ग ने कहा कि अग्रवाल युवक-युवतियों के रिश्ते करवाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। जिसका राष्ट्रीय संयोजक अनंत अग्रवाल सीटू जोकि अखिल भारतीय टाईल होलसेल एसोसिएशन के प्रधान है उनको बनाया गया है।
Also Read :- अवैध कॉलोनी काटने पर दो भाइयों उनकी मां सहित छह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
इसी प्रकार उत्तराखंड इकाई का प्रदेश अध्यक्ष राकेश गोयल हरिद्वार वाले को बनाया गया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हर व्यक्तियों के पास समय की कमी होने के कारण युवक-युवतियों के रिश्ते करवाने में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बीच में ना पडने से बच्चों के रिश्ते होने में बड़ी भारी दिक्कतें आ रही है।
समाज के युवक-युवतियों के माता-पिता अपने बच्चों के रिश्ते करवाने के लिए जगह-जगह घूमते रहते हैं और बच्चों के विवाह काफी लेट हो रहे है जबकि देश के कौने-कौने में परिचय सम्मेलन करवाएं जा रहे हैं। बच्चों के रिश्ते करवाने के लिए हमें अग्रोहा धाम रिश्ते विवाह डॉट कॉम वेबसाइट शुरू की है जिसमें अग्रवाल युवक-युवतियों का पूरा परिचय को उसमें अपलोड किया जा रहा है और अग्रोहा धाम वैश्य समाज की कमेटी के माध्यम से देश के हर राज्यों में बच्चों के रिश्ते करवाएं जा रहे हैं।
बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम विवाह शादी कराने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है जिसमें पंडाल लगाने के लिए बड़े-बड़े पार्क व ठहरने के लिए 280 कमरों बनाएं हुएं है। समाज के व्यक्तियों से अपने लड़का-लड़कियों की शादी अपने पवित्र अग्रोहा धाम में करने की अपील की है ताकि वैश्य समाज का हर व्यक्ति अग्रोहा धाम के दर्शन करके महाराजा अग्रसेन जी की पावन मिट्टी को माथे पर लगाकर धन्य हो सके जबकि अग्रोहा धाम में लगातार भव्य भजन संध्या, कथा, छप्पन भोग, सवामणी व अन्य धार्मिक कार्य होते रहते हैं।

इस अवसर पर चेतन अग्रवाल दिल्ली, मोहनलाल मंगल राजस्थान, विनोद गोयल यूपी, शिवकुमार गुप्ता पंजाब, रविंद्र अग्रवाल उत्तराखंड, सुभाष अग्रवाल आसाम, चूड़ियां राम गोयल टोहाना, पवन गर्ग हिसार, सुरेंद्र मित्तल फतेहाबाद आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
Also Read :- पृथ्वी दिवस : मत करो धरती पर अत्याचार, क्योंकि यही तो है हमारे जीने का आधार