हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में सोमवार को दीक्षांत समारोह हो रहा है जिसमें आज महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू मुख्यअतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। द्रौपदी मुर्मू विश्वविद्यालय में लगभग 3 घंटे रहेंगी। । इसमें दीक्षांत समारोह का समय 50 मिनट का रखा गया है। दीक्षांत समारोह ठीक सांय 4 बजे शुरू हो जाएगा। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के आईजी ऑडिटोरियम में रखा गया है।

विश्वविद्यालय के वीसी ने बताया कि समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को 290 स्नातकों, 447 परास्नातकों एवं 128 डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में डिग्रियां व स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।

ड्रेस कोड के मुताबिक डिग्री प्राप्त करने वाले लड़कों के लिए पूरी बाजू की सफेद शर्ट-सफेद पेंट, काले रंग की बेल्ट, सफेद रंग की जुराब व काले रंग के चमड़े के जूते, जबकि लड़कियों के लिए आधी बाजू का सफेद ब्लाउज, लाल बॉर्डर की सफेद रंग की साड़ी व काले रंग के चमड़े के जूते या सैंडल ड्रेस कोड के रूप में अनिवार्य होंगे। अति विशिष्ट परिस्थिति में महिला स्नातक को उपरोक्त ड्रेस के स्थान पर लाल बॉर्डर की सफेद कमीज, सफेद सलवार व सफेद दुपट्टा के साथ काले रंग के जूते या सैंडिल पहनने की अनुमति होगी।
About The Author














