Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर जन संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • World

मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर जन संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

visionindia May 3, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

विभिन्न जन संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर हरियाणा सरकार में मंत्री संदीप सिंह द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ यौन उत्पीडऩ के मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान शकुंतला जाखड़, निर्मला, सुनीता, रेखा, कृष्णा, विकलांग अधिकार मंच से ऋषिकेश राजली, महाबीर, मीनू, पंकज शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से मनोहर लाल जाखड़, आनंद देव सांगवान, रमेश ठकराल, पीटीआई से विजय, जयबीर, पंकज, किसान सभा से आनंद देव, सुनील गोरखपुर, का. बलराज, सतबीर सिंह रुहिल, स्वराज इंडिया से विरेन्द्र बागौरिया, सीटू से सुरेन्द्र मान आदि शामिल रहे।  

 ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा की प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व जूनियर कोच ने 31 दिसंबर 2022 को हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा यौन उत्पीडऩ करने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में सही ढंग से जांच सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी था कि मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाया जाता और गिरफ्तारी की जाती परन्तु अफसोस की बात है कि एफआईआर दर्ज होने के 82 दिन बाद भी आरोपी मंत्री को न तो मंत्रिमंडल से हटाया गया और न ही गिरफ्तारी की गई।

आरोपी संदीप सिंह मंत्री जैसे बेहद प्रभावशाली पद रहते हुए लगातार तमाम जांच को प्रभावित कर रहे हैं और होनहार बेटी व उसके परिवार का जीवन दुर्भर किया हुआ है। आरोपी मंत्री संदीप सिंह के कहने से हरियाणा सरकार द्वारा गठित एसआईटी (जिसे बाद में फैक्ट फाइंडिंग टीम नाम दिया गया), ने लडक़ी को लांछित करने, चंडीगढ़ पुलिस की जांच को प्रभावित करने व मंत्री को क्लीन चिट देने के पूरी कोशिश की है। पीडि़ता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने पीडि़ता सुरक्षा देने की बजाए उसकी निगरानी करने तथा मानसिक व शारीरिक रूप से और ज्यादा प्रताडि़त करने का काम ही किया है। यहां तक कि पिछले दिनों पीडि़ता व उनकी बहन की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई डॉक्टर ने खाने में जहरीला पदार्थ होने का शक जाहिर किया।

पिछले दिनों पीडि़ता को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी भी दी गई। राज्य की भाजपा सरकार व तमाम सरकारी मशीनरी उत्पीडि़ता को न्याय के लिए आश्वस्त करने की बजाए आरोपी मंत्री संदीप सिंह के साथ खड़ी नजर आ रही है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जांच प्रक्रिया के बीच में जांच को प्रभावित करने के इरादे से शिकायतकर्ता खिलाड़ी के आरोपों को अनर्गल बता चुके हैं।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की गरिमा को ताक में रखकर आरोपी मंत्री संदीप सिंह से झंडारोहण करवाया गया है। विधानसभा में विपक्ष द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कर नहीं हटाएंगे नहीं हटाएंगे नहीं हटाएंगे की रट लगाई। विधानसभा अध्यक्ष भी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी भूलकर भाजपा प्रवक्ता की तरह मंत्री के बचाव में उतर आए। ऐसे में उत्पीडि़त बेटी को सुरक्षित रह पाने और न्याय मिलने की उम्मीद कैसे बंध सकती है।


इस बेहद गंभीर मामले को आपके संज्ञान में लाने के लिए हम कई बार प्रयास कर चुके हैं। हमने आपके नाम लिखे ज्ञापन पर हरियाणा भर से 30 हजार से ज्यादा हस्ताक्षर एकत्रित कर 27 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आपके कार्यालय में भी दिए हैं।न्याय संघर्ष समिति सहित अन्य जन संगठनों की निम्न मांगें हैं:-पीडि़ता को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। मंत्री संदीप सिंह को तुरंत मंत्रिमंडल व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाते हुए गिरफ्तार किया जाए।

पीडि़ता को दोषी ठहराने वाले  अपने आपत्तिजनक बयानों को मुख्यमंत्री वापस लेते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। पूरे मामले की जांच माननीय पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की निगरानी में करवाई जाए। विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक आचरण पर समुचित कार्रवाई की जाए। 26 जनवरी को मंत्री संदीप सिंह से झंडारोहण करवाने का सामने से विरोध करने वाली महिला को घसीटने वाले पुरुष पुलिसकर्मियों और मंत्री के गुर्गों पर कड़ी कार्रवाई हो।

रोहतक व करनाल में इस मामले में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा सडक़ पर घसीटने और कपड़े फाडऩे तथा एक आंदोलनकारी युवक की पुलिस कर्मियों द्वारा थाने में ले जाकर पिटाई करने के मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। खेलों से संबंधित संस्थाओं की लोकतांत्रिक एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली सुनिश्चित की जाए। खिलाड़ी लड़कियों के लिए खेल का स्वस्थ, सुरक्षित और प्रोत्साहन का वातावरण निर्मित हो। खेल संघों व सभी कार्यस्थलों पर कानून अनुसार यौन हिंसा विरोधी कमेटियां गठित की जाएं।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: एचएयू से डिग्री लेने वाले स्नातक किसानों की खुशहाली के लिए जमीनी स्तर पर करें काम : राष्ट्रपति
Next: राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिकों से किया आह्वान, कृषि के समक्ष कई चुनौतियां

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d