Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिकों से किया आह्वान, कृषि के समक्ष कई चुनौतियां
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिकों से किया आह्वान, कृषि के समक्ष कई चुनौतियां

visionindia May 3, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

VIN : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आज कृषि के समक्ष बढ़ती जनसंख्या, सिकुड़ती कृषि भूमि, गिरते भूजल-स्तर, मिट्टी की घटती उर्वरता, जलवायु परिवर्तन जैसी अनेक चिंताएं हैं, जिनका समाधान खोजना कृषि पेशेवरों, वैज्ञानिकों का दायित्व है। आज ऐसे प्रयास करने होंगे जिससे हमारी विशाल जनसंख्या को पर्यावरण और जैव-विविधता को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा सके। यह एक चुनौती भी है और अवसर भी। मुझे पूरा विश्वास है कि कृषि पेशेवर अपनी शिक्षा के बल पर इस चुनौती को अवसर में बदल देंगे।  

राष्ट्रपति ने आज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के 25वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को डिग्रियां व गोल्ड मेडल प्रदान किये। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आधे से अधिक बेटियों की संख्या से गौरवान्वित हुई राष्ट्रपति ने कहा कि आज गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में भी 70 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। यह संतोष और गर्व का विषय है कि हमारी बेटियां कृषि एवं संबंद्ध विज्ञान सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।

आज चुनौतियों को स्वीकार करने और अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसर
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल डिग्री, पुरस्कार या पदक प्रदान करने का ही अवसर नहीं है, बल्कि अर्जित क्षमताओं के माध्यम से चुनौतियों को स्वीकार करना तथा अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसर है।


उन्होंने कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है, लेकिन आज शिक्षा संपूर्ण नहीं हुई है, केवल एक हिस्सा पूरा हुआ है। कृषि विज्ञान के विद्यार्थी के रूप में आप सभी ने जो भी सीखा है, उसका व्यावहारिक रूप से उपयोग करने का अवसर जीवन में आएगा। अब आप अन्नदाता किसान के साथ मिलकर कृषि के विकास में अपना योगदान देंगे और कृषि जगत की सेवा करते रहेंगे।


श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विद्यार्थियों को कहा कि आपको अपने ज्ञान और क्षमताओं के विस्तार के लिए दुनिया भर के नवीनतम नवाचारों से अवगत रहना होगा। आपका यह प्रयास देश को वैभवशाली राष्ट्र बनाने में सार्थक होगा। बड़ी जनसंख्या के बावजूद, आज भारत खाद्यान्न संकटग्रस्त देश से खाद्यान्न निर्यातक देश बन गया है। इसमें हमारे नीति-निर्माताओं, कृषि-वैज्ञानिकों और किसान भाइयों-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है।


हरियाणा केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य
राष्ट्रपति ने कहा कि आज हरियाणा केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय केंद्र और राज्य सरकारों की किसान-हितैषी नीतियों, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तकनीकी पहल और सबसे बढक़र यहां के किसानों की नवीनतम कृषि तकनीकों को अपनाने की इच्छा-शक्ति को जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां के मेहनती निवासियों की कुशाग्रता और सामर्थ्य के बल पर हरियाणा का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अपने स्थापना के समय से ही कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Also Read :-हिसार-तोशाम सडक़ दुरुस्त होने की आस, खस्ता हाल सडक़ से 21 गांवों लोग परेशान

हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की सफलता में भी इस विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अब तक फसलों की कई किस्मों का विकास किया है। यहां पर विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए प्रतिवर्ष लगभग 18000 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन होता है। आज जब पूरा विश्व एक-दुसरे से जुड़ा हुआ है और पूरी मानवता ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है तो ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। यह विश्वविद्यालय कई देशों की संस्थाओं के साथ कृषि से जुड़े विषयों पर सहयोग कर रहा है।


जल का मितव्ययिता के साथ उपयोग किया जाना समय की मांग
राष्ट्रपति ने कहा कि खेती की लागत को कम करने, उत्पादकता बढ़ाने, उसे पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा उसको और अधिक लाभकारी बनाने में तकनीक की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पानी कृषि का एक अहम घटक है जो सीमित मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि जल का मितव्ययिता के साथ उपयोग किया जाए। सिंचाई में तकनीक का अधिकतम प्रयोग होना चाहिए जिससे जल-संसाधन का दोहन न्यूनतम हो सके। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रतिवर्ष पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। हमें प्रदूषण की समस्या का समाधान न सिर्फ अपने स्वास्थ्य के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भी ढूंढना है।


युवा जॉब सीकर की बजाये बने जॉब प्रोवाइडर
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत एक स्टार्टअप हब के रूप में उभरा है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम आज भारत में है। कृषि और इससे जुउ़े कई क्षेत्रों में स्टार्ट-अप की प्रचुर संभावनाएं हैं। इसलिए युवाओं को जॉब सीकर की बजाये जॉब प्रोवाइडर बनना चाहिए।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय भारत के कृषि विश्वविद्यालयों में पांचवें रैंक पर- राज्यपाल

दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मेडल और पुरस्कार प्राप्त छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय भारत के कृषि विश्वविद्यालयों में पांचवें रैंक पर आता है। पिछले कुछ समय में ही चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने समय की मांग के अनुसार कार्य करते हुए मेन कैम्पस में मत्स्य विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी के दो नए कॉलेजों की स्थापना की है।

Also Read :- हिसार पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व सीएम ने किया सवागत

विश्वविद्यालय ने गुरुग्राम में कृषि उद्यमिता एवं व्यापार प्रबंधन संस्थान की भी स्थापना की है। इसी तरह से प्राकृतिक एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने दीन दयाल उपाध्याय उत्कृष्टता केन्द्र के नाम से 123 एकड़ में जैविक कृषि फार्म की स्थापना की है। गेहूं और चावल के अतिरिक्त अन्य मोटे अनाजों के अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पोषक अनाज अनुसंधान केन्द्र को भिवानी के गोकुलपुरा में स्थापित किया गया है। जल संरक्षण नीति के तहत विश्वविद्यालय ने चावल की खेती में पानी को बचाने के लिए प्रत्यक्ष प्रत्यारोपण तकनीक का विकास किया है।


राज्यपाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। बैटरी द्वारा संचालित यह इस ट्रैक्टर को चलाने की लागत डीजल की तुलना में बहुत सस्ती है। विश्वविद्यालय ने युवाओं के बीच कृषि उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए हैं, जिसके तहत 90 से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं।

युवा वैज्ञानिक अपनी उपलब्धियों से कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा का नाम देश-विदेश में करेंगे रोशन- मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा वैज्ञानिक अपनी उपलब्धियों से कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा का नाम देश-विदेश में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षार्थ आईए सेवार्थ जाइये वाली कहावत को चरितार्थ करने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा से प्राप्त ज्ञान को समाज सेवा में लगाकर बेहतर प्रमाण देंगे।


मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी युवा वैज्ञानिकों को बधाई देता हुए कहा कि किसानों के लिए फसल विविधीकरण के साथ-साथ डेयरी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, वृक्षारोपण, बायोगैस, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक कीटनाशक व जल संरक्षण पद्धतियों को भी बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है। उन्होंने इस विश्वविद्यालय ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया है। यही नहीं, हरियाणा प्रदेश आज जिस समृद्धि और खुशहाली के मुकाम पर पहुंचा है, उसमें इस विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय योगदान है।


खाद्यान्न उत्पादन बढक़र 183 लाख टन पर पहुंचा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के समय खाद्यान्न उत्पादन 26 लाख टन था, जो अनुसंधान पद्वतियों और कृषकों की जागरूकता और नए बीजों के उत्पादन से अब बढक़र 183 लाख टन पर पहुंच गया है। इस विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किये गये बीजों, खेती की आधुनिक तकनीकों आदि को अपनाकर हरियाणा के किसान ने देश के अन्न भण्डार को भरा है। आज अनाज भण्डारण में आत्मनिर्भर  होने के साथ दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा रहा है। कृषि उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने व किसानों की आय बढ़ाने के लिए एकीकृत कृषि मॉडल अपनाने पर दिया जा रहा है बल


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान में पूरा संसार जब खाद्यान्न संकट का सामना कर रहा है, तो इस विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के बल पर ही भारत खाद्यान्न निर्यात करने की स्थिति में है। इस समय जब हम जल संकट का सामना कर रहे हैं, तो कम पानी से उगने वाली फसलों के अधिक पैदावार वाले बीज विकसित करके यह संस्थान हमें इस संकट से उबरने में भी मदद कर रहा है। इसके अलावा कृषि उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने व किसानों को अतिरिक्त आय उपलब्ध करवाने के लिए एकीकृत कृषि मॉडल अपनाने पर बल दिया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय का नाम किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के नाम पर रखा गया। वे देश की खुशहाली के लिए कृषि में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के पक्षधर थे। उन्होंने ही वर्ष 1979 में देश के उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की थी, जो आज ग्रामीण विकास की धुरी बन चुका है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित क्रांति से आत्मनिर्भर होने के साथ साथ कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा, जिसमें परम्परागत खेती में विविधीकरण से अन्न की गुणवत्ता और पानी की भी कमी हुई। पानी का अधिक दोहन हुआ जिसके कारण कई क्षेत्र डार्क जोन भी हो गए। इसलिए ऐसी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेती करने वाले किसानों की फसलों को बचाव, कम या ज्यादा पानी का उपयोग, मिट्टी की गुणवत्ता पर भी अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के साथ जय पहलवान कहें और देश की प्रगति के लिए आगे बढ़ें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही नए एक्सीलेंट सेंटर खोलने का कार्य किया है। इसके अलावा हरियाणा में धान जैसी ज्यादा पानी से उगने वाली फसल के स्थान पर कम पानी से उगने वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेरा पानी-मेरी विरासत योजना‘ चलाई।


दीक्षांत समारोह में राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी.पी. वत्स, मुख्य सचिव संजीव कौशल, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीआर कंबोज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर जन संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
Next: क्राइम : लोडेड अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, जाँच शुरू

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d