VIN : हरियाणा के हिसार में शांति नगर स्थित श्री श्याम भगवान कृष्ण कपिल गाेशाला में दिव्यांग चाैकीदार देव याेगेश उर्फ साेनू (40 वर्ष) के हत्याराेपियों ने मर्डर के दौरान वीडियो भी बनाई थी। यह वीडियो उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर भी डाली है। जिसमें आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मर्डर करने की बात कह रहा है और बोल रहा है कि आज थारा भाई मानस मारेगा लाइव देख
Also Read :- क्राइम : हरियाणा की गौशाला में कुल्हाड़ी से मर्डर, पुलिस जांच में जुटी



पुलिस ने दोनों आरोपियों जिसमें राजीव नगर वासी अमन सैनी व जींद के गांव आसन वासी कपिल उर्फ चट्टान काे रायपुर राेड रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। इन्हें अदालत में पेश किया, जहां से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। मिलगेट थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आराेपी कपिल ने कबूला है कि उसने कुल्हाड़ी से वार करके चाैकीदार याेगेश उर्फ साेनू काे मारा था। इस वारदात में अमन सैनी ने साथ दिया था।
Also Read :- गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, 3 महीने के बच्चे की मौत, सभी आरोपी फरार
साेशल मीडिया पर लिखा: आज थारा भाई माणस मारैगा… देख ल्याे भाई लाइव
दिव्यांग चाैकीदार याेगेश उर्फ साेनू की हत्या करके आराेपियाें ने दहशत फैलाने के इरादे से साेशल मीडिया पर लाइव वीडियाे वायरल की थी। इसमें कुल्हाड़ी, शराब की बाेतल व गिलास दिख रहे हैं। खून से लथपथ फर्श पर चाैकीदार का शव पड़ा है। हाथ में कुल्हाड़ी पकड़े कपिल उर्फ चट्टान बाेल रहा है कि सारे भाइयाें ने राम-राम। आज थारा भाई माफिया बाेल रहा है आसनिया… जिला जींद। नाम है मेरा चट्टान।
Also Read :- पटाखे बजाने पर बुलेट का 32 हजार का काटा चालान, किया इपाउंड
आज थारा भाई माणस मारैगा। देख ल्याे भाई, लाइव देख ल्याे…कदै यूं ही मान रै हाे। माफिया भाई नै माणस मारा है…इस कुल्हाड़ी सै। देख ल्याे खून से सना हआ है। जाे माफिया भाई कै सेध ग्या…। कपिल ने अपनी फाेटाे भी लगा रखी है जिसके नीचे लिखा है…कुछ ही दिनाें की बात है, आज खामाेश हैं…कल फिर तबाही हाेगी। पुलिस की मानें ताे फाग पर गांव आसन में किसी के साथ कपिल उर्फ चट्टान का झगड़ा हुआ था, जिनमें दहशत फैलाने के लिए भी साेशल मीडिया पर वीडियाे अपलाेड की थी। पुलिस ने साेशल मीडिया से वीडियाे भी जुटा ली है।
About The Author














